फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lord Jagannath Rath Yatra Mahamahotsv 10

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महामहोत्सव 10 को

Sun, 20 Mar 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 20 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath Rath Yatra Mahamahotsv 10
पत्रकाराें से बातचीत करते हुए इस्कॉन के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन के तत्वावधान में 10 अप्रैल को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महामहोत्सव का आयोजन होगा। भव्य एवं आकर्षक झांकियों के साथ रथयात्रा माया मैरिज होम से शुरू होगी। पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव रथयात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी इस्कॉन लखनऊ व इटावा के अध्यक्ष अपरिमेय श्यामदास ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सुबह 6.30 बजे से 7 बजे तक आरती, प्रात: 7 बजे से 8 बजे हरिनाम संकीर्तन, प्रात: 8 से 8.30 बजे तक छप्पन भोग, 8.30 बजे से भागवत कथा, 9.30 बजे से सामूहिक आरती तथा 12 बजे से रथ यात्रा शुरू होगी। सायं 7 बजे रथ यात्रा विश्राम होगी। सायं 7.30 बजे महाआरती होगी और रात्रि 8 बजे से भंडारा होगा।  उन्होंने बताया कि इस बार भी रथयात्रा में देश के विभिन्न अंचलों के भक्तों के साथ साथ विदेशी भक्त भी भाग लेंगे।
विज्ञापन



इटावा में यह चौथी यात्रा है। उन्होंने बताया कि रथयात्रा में राधा कृष्ण, प्रभू पाद की झांकी होंगी। भगवान जगन्नाथ का रथ होगा। इस बार भगवान के विराट स्वरूप की झांकी तैयार कराने का प्रयास किया जा रहा है। रथयात्रा में इटावा में पहली बार गौरांग बैंड भी आएगा। उन्हाेंने कहा कि रथयात्रा निकालने का उददेश्य लोगों को आध्यात्म से जोड़ना है। रथयात्रा एक ऐसा मौका होता है जहां बड़ी संख्या में भक्त एकत्र होते है। वहीं से उनको सत्संग से जोड़ते हैं। वार्ता के दौरान रामू, गौतम टंडन, जितेंद्र, सोमेश, विनय, ज्ञानसिंह, प्रमोद गुप्ता, डा. देवेंद्र पेारवाल, विश्वदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed