{"_id":"62000f88d815a678be03d960","slug":"loot-etawah-news-knp6792253146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाल दोस्त ने ज्वैलर्स को लुटवाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाल दोस्त ने ज्वैलर्स को लुटवाया था
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पांचों आरोपी
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र में 11 दिन पहले सराफा व्यापारी कपिल यादव को उसके दलाल दोस्त ने ही लुटवाया। व्यापारिक ईष्या में दोस्त ने वारदात की साजिश रची थी। रविवार को लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने साजिशकर्ता और लूट का माल खरीदने वाले सराफ समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, चाकू और उनकी निशानदेही पर कानपुर के एक सराफ के यहां से लूटा गया माल बरामद कर लिया। दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी ने गुडवर्क करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया है।
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि बसरेहर थानाक्षेत्र के अशानंदपुर गांव निवासी कपिल यादव सराफा व्यापारी हैं। उनकी बसरेहर में ज्वैलर्स की दुकान है। 27 जनवरी को कपिल दुकान बंद करके पैदल ही घर लौट रहे थे। अशानंदपुर गांव तिराहे के पास बाइक से आए तीन बदमाशों ने कपिल को तमंचे की बट् मारकर घायल कर दिया और गहनों से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। बदमाशों ने दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग भी की थी। बैग में डेढ़ लाख रुपये नकदी और करीब साढ़े 16 लाख रुपये के गहने थे। इस मामले में बसरेहर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी के मुताबिक लूट की साजिश अशानंदपुर गांव निवासी दोस्त राहुल यादव ने रची थी। इस मामले में राहुल समेत चार लोगों को बसरेहर थाना क्षेत्र के रसूलाबाद मोड़ के पास से चार शातिरों को गिरफ्तार किया गया है।
इन आरोपियों से पूछताछ के बाद राहुल को भी दबोच लिया गया। राहुल ने पूछताछ में बताया कि वह और कपिल एक गांव के रहने वाले हैं। कपिल का कारोबार और रहन सहन उससे बेहतर है। इसी बात से वह कपिल से ईष्या मानता है। उसने कपिल को आर्थिक क्षति पहुंचाने के लिए लूट की साजिश रची। फिर साथियों के मिलकर कपिल की रेकी की। 27 जनवरी को मौका मिलने पर उसके साथियों ने कपिल को घायल कर नोटों व जेवरों से भरा बैग लूट लिया था। वारदात के बाद उन लोगों ने आपस में लूटे जेवरात व नकदी बराबर बांट ली थी। जेवरात उन लोगों ने हरजिंदर नगर कानपुर निवासी सराफ राजेश उर्फ मोनू को बेच दिए थे। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर सराफ मोनू को गिरफ्तार कर लूट का माल भी बरामद कर लिया है। दोपहर बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बसरेहर के आशानंदपुर गांव निवासी राहुल यादव, सुल्तान यादव, तिर्वा कन्नौज के मदनापुर निवासी कुलदीप उर्फ छोटू कनौजिया, इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के अकबरपुरा गांव निवासी नीलेश उर्फ रैना और कानपुर के हरजिंदर नगर चकेरी सराफ राजेश उर्फ मोनू। मोनू पहले भी लूट व चोरी का माल खरीदने के मामले में औरैया जेल जा चुका है। डीएम ने सुल्तान यादव की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिला बदर कर रखा है।
सोने व चांदी के जेवरात के अलावा 33 हजार रुपये, तीन तमंचे, छह कारतूस, एक चाकू, लूट में प्रयुक्त बाइक बिना नंबर प्लेट की।
सुल्तान यादव के खिलाफ लूट, गैंगस्टर, हत्या का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट समेत गंभीर धाराओं के बसरेहर थाने में छह मामले दर्ज हैं। कुलदीप उर्फ छोटू कनौजिया पर लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, अपहरण, हत्या जैसे गंभीर धाराओं के औरैया, उन्नाव कानपुर, हरियाणा प्रांत में 14 मामले दर्ज हैं। इसी तरह सराफ मोनू के खिलाफ औरैया कोतवाली में लूट का मामला दर्ज है।

बरामद लूटा हुआ सामान- फोटो : ETAWAH