फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lokayukta praised CM

सीएम ने भ्रष्टाचार खत्म करने का देखा है सपना

Tue, 03 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 03 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lokayukta praised CM

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल होने आए उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने सीएम अखिलेश यादव तारीफ की। कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का सपना देखा है। सीएम के इस सपने को हम सभी को मिलकर पूरा करना है। बृज क्षेत्र ने प्रदेश को एक युवा मुख्यमंत्री दिया है। शिक्षकों का दायित्व है कि वह विद्यालय में बच्चों को ऐसी शिक्षा प्रदान करें जिससे वह देश और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

विज्ञापन


श्री मेहरोत्रा ने कहा भ्रष्टाचार समाज और देश के लिए घातक है। सरकार अपने स्तर से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है, लेकिन भ्रष्टाचार तभी रुकेगा जब पब्लिक जागरूक होगी। मेरा स्वयं का दो वर्ष का कार्यकाल बढ़ाकर मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


बहुत से राजनेता और मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। शिक्षा विभाग में भी भ्रष्टाचार है। डीआईओएस ऐसे विद्यालय को परीक्षा केंद्र बना देते हैं जहां पर नकल कराई जाती है और दावा नकलविहीन परीक्षा कराने का किया जाता है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह विद्यालय में बच्चों को ऐसी शिक्षा दें, जिससे समाज, देश का नाम रोशन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्रश्न के जवाब में उन्होेंने कहा कि उन्हें अपने काम में किसी भी ओर के अवरोध का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति के बारे में कहा कि उनके खिलाफ की गई शिकायत की जांच की प्रक्रिया चल रही है।

इकदिल में महाविद्यालय खुले
इकदिल (इटावा)। श्री ज्ञानचंद्र जैन वैद्य इंटर कालेज में सोमवार को वार्षिकोत्सव पर उत्तर-प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यालय के अनिल शर्मा स्मृति प्रवेशद्वार और बरामदों का लोकार्पण किया। लोकायुक्त ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।


उन्होंने विद्यालय की प्रगति पर प्रबंधक एवं स्थायी अधिवक्ता भारत सरकार प्रेम शंकर शर्मा को बधाई दी। कहा कि इस अति पिछड़े क्षेत्र में श्री शर्मा को महाविद्यालय की स्थापना के प्रयास करने चाहिए। ताकि छात्र व छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए कहीं दूर न जाना पड़े। इससे पूर्व प्रबंधक श्री शर्मा, उप प्रबंधक सुनील शर्मा एडवोकेट, प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ भटेले ने मुख्य अतिथि का शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें प्रतीक चिह्न भी भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed