फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Locusts attacked in gardens and fields, causing damage

आम के बाग में टिड्डियों ने बोला धावा

Wed, 01 Jul 2020 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Locusts attacked in gardens and fields, causing damage
फोटो संख्या 32 बाहरपुरा गांव में पेड़ पर बैठीं टिड्डियां - फोटो : ETAWHA
भरथना के बाहरपुर गांव के बीस एकड़ आम के बाग टिड्डी दल ने धावा बोल दिया। प्रशासन का दावा है कि सही समय पर दवा का छिड़काव करने से 70 प्रतिशत टिड्डियों को खत्म कर दिया गया है। वहीं बसरेहर के कई गांव में भी टिड्डी दल ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

एडीओ कृषि सुरेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि बाहरपुर से पहले बिधूना रोड पर 20 एकड़ में आम व अन्य पेड़ों का बाग है। इसमें टिड्डियों का एक बड़ा दल मंगलवार की देर शाम घुस गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना किसानों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना पर उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, उपकृषि निदेशक एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन, तहसीलदार गजराज सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम की पांच गाड़ियां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ चार फायरब्रिगेड की गाड़ियों भी थीं। इससे दवा का छिड़काव कर करीब 70 प्रतिशत टिड्डियों के दल को नष्ट किया। इससे करीब 25-30 लाख टिड्डियों के मारे जाने की संभावना है। टिड्डियों का 70 प्रतिशत दल नष्ट हो गया।
बुधवार सुबह बसरेहर ब्लॉक के बसगवा, दिमार, पत्तापुरा गांव में के खेतों में टिड्डी दल ने हमला कर दिया।
कई बीघा फसलों को देखते-देखते चट गई। ग्रामीणों व महिलाओं ने शोरगुल व थाली बजाकर टिड्डी दल को किसी तरह खेतों से भगाया। सूचना मिलते ही प्रशासन और कृषि विभाग अलर्ट हो गया। अधिकारी टीम मौके पर पहुंच गई।

एडीओ सहायक विकास अधिकारी ने नेक्से खान ने बताया कि टिड्डी दल से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। वहीं मौके पर पहुंचे राजकीय बीज भंडार प्रभारी योगेंद्र पाल ने बताया कि हमारी पूरी टीम क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है।
करीब 5 किलोमीटर एरिया में टिड्डी दल ने कब्जा किया हुआ है। जो कि किसान भाई अपनी थाली बजाकर व शोरगुल करके टिड्डी दल को भगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed