{"_id":"69d009cd1ceaa2f7c80147a4","slug":"locks-were-put-on-seven-blood-banks-in-the-state-including-two-in-the-district-etawah-news-c-216-1-etw1004-140399-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जिले के दो ब्लड बैंक समेत प्रदेश के सात केंद्रों पर लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जिले के दो ब्लड बैंक समेत प्रदेश के सात केंद्रों पर लगा ताला
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश में असुरक्षित खून के काले कारोबार और मानकों की अनदेखी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश मुख्यालय से गठित औषधि निरीक्षकों की टीम ने छापेमारी के बाद इटावा के दो समेत प्रदेश के सात ब्लड सेंटरों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इटावा के अचित्य और मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर अब न तो रक्तदान होगा और न ही यहां से खून की सप्लाई की जा सकेगी।
जिला औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने बताया कि एफएसडीए की टीम ने जब इटावा के इन केंद्रों पर औचक दबिश दी तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। जांच के दौरान पाया गया कि इन केंद्रों पर न तो अनिवार्य एलाइजा टेस्ट हो रहे थे और न ही कोल्ड चेन का रखरखाव किया जा रहा था। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि बिना किसी परीक्षण रिकॉर्ड के रक्त का बल्क ट्रांसफर (थोक में लेन-देन) किया जा रहा था जो सीधे तौर पर मरीजों की जान से खिलवाड़ है।
शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अचित्य चैरिटेबल ब्लड सेंटर और आईटीआई चौराहा स्थित मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मुजफ्फरनगर के चार और एक बरेली के केंद्र पर कार्रवाई की गई है। इन सभी केंद्रों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है।