{"_id":"5e88bb128ebc3e774e112962","slug":"lock-down-etawha-news-knp5537456197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो लोग नहीं माने उनको ले गए थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो लोग नहीं माने उनको ले गए थाने
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन सख्ती बरत रहा है। जगह-जगह पुलिस तो तैनात ही है, शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकारी भी जांच के लिए सड़कों पर उतरे। बाहर निकलने तमाम लोगों ने तरह-तरह के बहाने बनाए। पुलिस ने उन्हें समझाया भी और जो लोग नहीं माने, उन्हें थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। लॉकडाउन के उल्लंघन पर करीब 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर में एएसपी क्राइम महेश अत्री निरीक्षण के लिए निकले। उन्होंने नौरंगाबाद चौराहा, नगर पालिका चौराहा, पचराहा, छैराहा और शास्त्री चौराहे पर सड़क पर निकले लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछा। जो लोग मास्क नहीं लगाए थे, उन्हें मास्क दिए। साथ ही मास्क न लगाने पर मुकदमा दर्ज कराने के चेतावनी भी दी। एएसपी ने बताया कि लोग दवा का पर्चा, धनियां मिर्च और ब्रेड लेने के बहाने निकले करीब 30 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। उन्होंने कहा कि जो लोग केवल बहाने से घूमने निकले, उन्हें थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज किया गया। एएसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने पुरबियाटोला नालापार के रजत, घटिया अजमत अली के खलीफ समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए।
इसी तरह इकदिल में चौराहे पर टहल रहे कुम्हरयान गांव के प्रताप सिंह से पुलिस ने पूछताछ की। प्रताप बिना काम के निकले थे, इससे उन्हें पुलिस थाने ले गई और मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी तरह कांकरपुरा के चंदन सिंह को पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास घूमते पकड़ा गया। बसरेहर थाना क्षेत्र के बादरीपूठ गांव के कमलेंद्र बाबू गांव के बाहर टहलने में थाने पहुंच गए। संवाद न्यूज एजेंसी जसवंतनगर के अनुसार, फक्कड़पुरा गांव के तस्तीम मस्जिद के पीछे घूम रहे थे। उन्हें भी पुलिस थाने ले गई और मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कस्बे के चार्लीटाल के समीप जब वह पहुंचे तो कुछ लोग अनावश्यक रूप से एक जगह खडे़ होकर आपस मे बातचीत कर रहे थे। लॉकडाउन का पालन न करने पर रफीक पुत्र नजीर निवासी कटरा विल्लोचियन, न्यायतुल्ला पुत्र इनायत तुल्ला निवासी जैन बाजार, सरफराज पुत्र गफूर निवासी फक्कड़पुरा, आमिर पुत्र मोहम्मद इकबाल तथा मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद सिद्दीकी निवासी कटरा खूबचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।