फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Loader went out of control and overturned, 22 people injured

Etawah News: लोडर अनियंत्रित होकर पलटा, 22 लोग घायल

Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Loader went out of control and overturned, 22 people injured
इकदिल। स्टीयरिंग जाम होने से लोडर अनियंत्रित होकर दाईपुरा गांव के पास पलट गया। हादसे में गया भोज में शामिल होने जा रहे 22 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुबारकपुर गांव से लोडर सवार गया भोज के लिए इकदिल स्वेता डेरी के पास गांव के रहने वाले संतोष फौजी के आवास पर जा रहे थे। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे दाईपुरा गांव के बाहर तालाब के पास मोड़ पर लोडर की स्टेयरिंग जाम हो गई। इससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। लोडर पलटते ही चीख पुकार मच गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर लोडर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायल लोडर चालक अतुल शर्मा ने बताया कि अपने मौसा के घर गया भोज के लिए जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। हादसे में पुष्पा (52), सरला (45), गोल्डी (17), धरमलाल (60), सुमन (43), पायल (14), वीर बहादुर (60), जावित्री (57), निशा (27), सक्षम (17), प्रियंका (32), कृष्णा लता (37), रानी (35), विमला (42), आकांक्षा (16), अभय (19),अंशुल (11), नीलम (19) मीनाक्षी (15), मीरा (35) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर की देखरेख में सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed