फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   loader ruined byke rider, old person died

बेकाबू लोडर बाइक रौंदता खोखे में घुसा, वृद्ध की मौत

Wed, 12 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 12 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
loader ruined byke rider, old person died
सड़क पर गिरी बाइक एवं मौके पर लगी भीड़ । - फोटो : अमर उजाला

 फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र के कुनेरा में एक बेकाबू लोडर बाइक सवार ससुर और दमाद को रौंदता हुआ सड़क किनारे रखे चाय के खोखे में जा घुसा। यहां खड़ी दो स्कूटियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई जबकि दामाद की गंभीर हालत को देख उसे सैफई मिनी पीजीआई रिफर कर दिया। हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने लोडर को चालक सहित गिरफ्त में ले लिया है।

विज्ञापन

रामसेवक (60) निवासी अमोली मोहल्ला ठाकुरान थाना रूरा कानपुर देहात अपने दामाद ओमप्रकाश पुत्र होरी लाल (32) निवासी भड़पुरा थाना फ्रे ंडस कालोनी के साथ बाइक से जिला अस्पताल में इलाज के लिए जा रहा था। जैसे ही वह फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र के कुनेरा स्थित विद्युत सबस्टेशन के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। टक्कर के बाद भी लोडर नहीं रुका और उन्हें बाइक सहित घसीटे हुए लगभग 50 मीटर दूर तक ले गया। सबस्टेशन के गेट पर स्थित चाय के खोखे में जा घुसा। लोडर ने यहां खड़ी एक बाइक और स्कूटी के साथ चाय पी रहे लोगों को भी चपेट में ले लिया। इस आसपास के लोगों ने लोडर चालक को दबोच लिया। भीड़ ने जैसे तैसे खोखे में घुसे लोडर और बाइक सवारों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को एक वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रामसेवक की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को सैफई मिनी पीजीआई रिफर कर दिया। उधर लोडर की टक्कर से खोखे के आस पास बैठे शेलेंद्र कुमार, टिंकू व गजराज निवासी शांती कालोनी चोटिल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed