फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   loader rammed in the Standing truck, father's death , son injured

खड़े ट्रक में घुसा लोडर, पिता की मौत, पुत्र घायल

Mon, 18 May 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 18 May 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
loader rammed in the Standing truck, father's death , son injured

जसवंतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में जमुना बाग के पास तेजी से आ रहा लोडर खड़े ट्रक में जा घुसा। इससे लोडर में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी लक्ष्मण प्रसाद (50) अपने पुत्र संजीव के साथ सिरसागंज जाने के लिए एक लोडर में सवार हुए। जसवंतनगर के आगे जमुना बाग के पास चालक का संतुलन बिगड़ा और लोडर एक खड़े ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में लक्ष्मण प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आई जसवंतनगर थाना पुलिस ने लोडर में फंसे लक्ष्मण प्रसाद के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल संजीव को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना कुरसेना के पास हुई। यहां तेजी से आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में नाजरीन पत्नी जफरूद्दीन खां, नाजिमा पत्नी नाजिम खां, सैफ अली पुत्र मोहम्मद अली, नफीस पुत्र नूर खां, अमित पुत्र राजकुमार, विपिन तथा राजेंन्द्र निवासी कांशीराम कालोनी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरी घटना कठफोरी गांव के पास हुई। यहां ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अंकुर पुत्र वीरेंन्द्र शुक्ला निवासी विजयनगर, अंकित पुत्र राधेश्याम निवासी आवास विकास कालोनी, गौरव यादव पुत्र आदित्य यादव निवासी शांति कालोनी घायल हो गए।

चौथी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नुमाइश मैदान के पास हुई। यहां पर तेजी से आ रहे लोडर ने राहुल तिवारी पुत्र जगदीश नारायण को टक्कर मारकर घायल कर  दिया। इसके अलावा हाइवे पर सुनवर्षा गांव के पास एक लोडर की चपेट में आने से गेंदालाल पुत्र श्रीराम निवासी नगला  जवाहर थाना लबेदी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर वैदपुरा थाना क्षेत्र में हाइवे पर विचारपुरा के पास खड़े ट्रैक्टर में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव निलोई निवासी ट्रैक्टर चालक जैतकुमार (26) पुत्र ऊदल सिंह रविवार क ी रात अपने ट्रैक्टर में आलू लादकर इटावा ला रहे थे।

रात करीब दो बजे विचारपुरा के पास आलू के बोरों पर बंधा रस्सा ढीला पड़ गया। उसने ट्रैक्टर को साइड में रोका और रस्सा कसने लगा। तभी पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने ट्राली में टक्कर मार दी। इससे चालक जैतकुमार ट्राली तथा डीसीएम के बीच आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।


सिविल लाइन थाना पुलिस ने डीसीएम को हटवाकर बीच में फंसे चालक को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed