{"_id":"69a706a34b4d90339f022cf6","slug":"liquor-shops-raided-stock-registers-started-being-filled-on-the-spot-etawah-news-c-216-1-etw1002-138758-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शराब ठेकों पर छापा, मौके पर भरने लगे स्टॉक रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शराब ठेकों पर छापा, मौके पर भरने लगे स्टॉक रजिस्टर
विज्ञापन
इटावा। होली पर मंगलवार शाम एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी एवं सीओ केपी सिंह सैफई ने थाना क्षेत्र के नगला आछेलाल और उझियानी गांव स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की कंपोजिट शराब दुकानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान शराब बिक्री में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
उझियानी स्थित ठेके पर अधिकृत विक्रेता मौके पर मौजूद नहीं मिला और स्टॉक रजिस्टर लंबे समय से अपडेट नहीं था। सेल्समैन आनन फानन में स्टॉक रजिस्टर भरने लगे। इसी दुकान पर एक युवक को शराब बेचता पाया गया जबकि अधिकृत विक्रेता मौके पर नहीं था। ठेके के पास अवैध रूप से कैंटीन संचालित की जा रही थी जहां लोग बैठकर शराब पीते मिले।
वहीं नगला आछेलाल गांव में स्थित ठेके के ठीक बगल में बैठने की व्यवस्था कर बार की तरह शराब पिलाई जा रही थी जो नियमों का खुला उल्लंघन है। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।