{"_id":"64aef185bfd2693e6909cc44","slug":"lioness-and-her-two-cubs-are-safe-post-mortem-of-all-three-was-done-in-the-district-etawha-news-c-216-1-etw1002-523-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तीन बार में दिया था पांच बच्चों को जन्म, तीन मृत ही पैदा हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तीन बार में दिया था पांच बच्चों को जन्म, तीन मृत ही पैदा हुए
Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
तीन बार में दिया था पांच बच्चों को जन्म, तीन मृत ही पैदा हुए
- शेरनी और उसके दो शावक सुरक्षित, तीनों का जिले में कराया गया था पोस्टमार्टम
- सीसीटीवी से लगातार डॉक्टर कर रहे निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सफारी पार्क की शेरनी सोना ने तीन बार में पांच शावकों को जन्म दिया था। इसमें से तीन शावकों मृत अवस्था में ही पैदा हुए थे। डॉक्टरों का दावा है कि पहली बार किसी शेरनी ने 77 घंटे बाद शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल शेरनी और दो शावक सुरक्षित हैं। उनकी सफारी प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
तीन शावकों की मौत की खबर मीडिया में प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को डॉक्टरों ने अपनी बात सामने रखी। सफारी पार्क के डॉ. रॉबिन ने बताया कि छह जुलाई को दोपहर लगभग डेढ़ बजे शेरनी सोना ने एक शावक को जन्म दिया था। वह शावक स्वस्थ है। करीब 77 घंटे बाद शेरनी ने तीन और शावकों को जन्म दिया। इनमें से एक सुरक्षित है, जबकि दो मृत अवस्था में पैदा हुए थे। इसके बाद 10 जुलाई को रात को शेरनी थोड़ी अस्वस्थ नजर आई। निगरानी करने पर उसके एक और बच्चा फंसा होने की संभावना लगने पर तत्काल जांच की। फंसे बच्चे को निकाला गया। यह भी मृत अवस्था में निकला। इस तरह तीन शावकों की मौत हुई है। डॉक्टर का दावा है कि देश में पहला ऐसा मामला है जब किसी शेरनी ने 77 घंटे के अंतराल में शावकों को जन्म दिया है। डीडी जयप्रकाश ने बताया कि जिले में शावकों के पोस्टमार्टम का इंतजाम था। दो डॉक्टर सफारी तथा एक डॉक्टर पशु पालन विभाग का मांगकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
-- -- -- --
शेरनी नहीं पिला रही दूध, प्रशासन चिंतित:::::
सूत्रों के अनुसार, शेरनी सोना जीवित दोनों शावकों को दूध नहीं पिता रही है। ऐसे में सफारी प्रशासन चिंता में है। हालांकि सफारी प्रबंधन सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सफारी प्रशासन पर कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन::::
बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों सपाइयों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित सफारी में तीन शावकों की मौत को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कमेटी बनाकर जांच करवाने की मांग की है। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि लायन सफारी विश्वविख्यात सफारी पार्क है। इसमें आए दिन सफारी प्रशासन किसी न किसी प्रकार की लापरवाही के चलते शावकों की मौत हो रही है। यहां के अधिकारी चाहते ही नहीं है यह सफारी को आगे बढ़ाया जाए। सरकार की शुरू से ही सफारी के लिए मंशा ठीक नहीं है। अगर इसको सहयोग नहीं किया जाता है, अगर सरकार की मंशा ठीक होती, 6 साल से सरकार है अगर सरकार चाहती तो सफारी और ऊपर होती। उसको भी लगातार खराब करने की कोशिश करते हैं। जिलाधिकारी से मांग करने आए है इस लापरवाही के पीछे जो भी जिम्मेदार हो उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।