{"_id":"4017b6d1652a174146a7c591dac5d77b","slug":"lion-safari-went-to-a-team-of-london-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायन सफारी में प्रशिक्षण देने पहुंची लंदन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायन सफारी में प्रशिक्षण देने पहुंची लंदन की टीम
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
शहर के लायन सफारी में कई शेरों व शावकों की मौत के बाद सतर्क शासन की पहल पर सफारी के कीपर व कर्मचारियों को शेरों की देखरेख करने के गुर सिखाने के लिए विदेशी विशेषज्ञों की टीम शनिवार को लायन सफारी पहुंच गई। एनिमल वेलफेयर एंड इनरीचमेंट नामक प्रशिक्षण सफारी में 15 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा।
लायन सफारी में बीमार शेरों क ा हाल लेेने के लिए बुलाए गए लॉगलीट सफारी लंदन के निदेशन डॉ. जानेथन ने सफारी कर्मचारियों को शेरों की देखरेख करने का प्रशिक्षण दिए जाने की सलाह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी थी।
उनके सुझाव को मानते हुए मुख्यमंत्री ने इसके लिए लंदन के ही विशेषज्ञों से प्रशिक्षण के लिए संपर्क किया था। जिसके बाद शनिवार को लंदन की दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम शनिवार को लायन सफारी पहुंच गई। इस टीम में विशेषज्ञ मार्क किंग्सटन जोंस व क्रिस्टोफर जॉन हैल्स शामिल हैं।
विज्ञापन
वह यहां लायन सफारी के कर्मचारियों को तो प्रशिक्षण देंगे ही साथ ही नवाब बाजिल अली शाह प्राणी उद्यान व कानपुर प्राणी उद्यान के कीपर व कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण देंगे। लायन सफारी के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण 15 फरवरी से शुरू होकर 19 फरवरी तक चलेगा।