फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lion Safari to the public from October

जनता के लिए लॉयन सफारी अक्तूबर से

Tue, 29 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 29 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lion Safari to the public from October
खेल विभाग के कर्मचारियों से जानकारी करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने मंगलवार को जिले में हो रहे विकास कार्यों को जायजा लिया। इस दौरान वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी पार्क में भी गए ओर करीब एक घंटे तक रहकर हर चीज की बारीकी से जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने बताया कि लायन सफारी को अक्तूबर नवंबर तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।  इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में नव निर्मित हाकी के एस्टोटर्फ मैदान का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन



उन्होंने वैदपुरा के पास गांव महोला में हो रहे जिला कारागार के निर्माण को भी देखा और अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के इस निरीक्षण अभियान में विधानसभा चुनाव की तैयारी साफ झलकी, क्याेंकि उन्होंने इन कार्यों को अक्तूबर-नवंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह करीब 10:30 बजे लायन सफारी पार्क पहुंचे। करीब एक घंटे तक उन्होंने सफारी के अंदर की स्थितियों को जांचा।
विज्ञापन



लायन सफारी के बाद सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माणाधीन हाकी एस्टोटर्फ मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कु छ कमियों को दूर करने के लिए कार्यदाई संस्था के एमडी को निर्देशित किया। इसके बाद वह वैदपुरा के  समीप स्थित गांव महोला में निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वहां चल रहे कार्यों को बारीकी से निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि अक्तूबर नवंबर माह तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि लायन सफारी को अक्तूबर नवंबर तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि लायन सफारी के साथ-साथ अन्य पांच जानवरों के लिए बनने वाली सफारी को लेकर जो रोक लगाई गई थी वह हटा ली गई है। इससे एंटोलोप, भालू, लैफर्ड, हिरन की सफारी का कार्य भी तेजी से पूरा कराया जाएगा।



उन्होंने बताया कि हाकी एस्टोटर्फ का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही इसका उद्घाटन हो जाएगा। उन्होंने कार्यदाई संस्था के एमडी को निर्देशित किया है कि जल्द ही इसके हस्तांतरण की कार्यवाही पूरी की जाए ताकि उद्घाटन की तारीख तय हो सके। इस मौके पर सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, सपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed