फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lion Safari tempt tourists to niagara waterfalls

लॉयन सफारी में पर्यटकों को लुभाएंगे कल-कल करते झरने

Sat, 18 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 18 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lion Safari tempt tourists to niagara waterfalls

लॉयन सफारी आने वाला पर्यटक बब्बर शेरों के दीदार तो करे ही प्राकृतिक छटा का भी लुत्फ उठाए। कुछ इस तरह के प्रबंध सीएम अखिलेश यादव के इस अहम प्रोजेक्ट में किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके तहत पर्यटकों को लुभाने के लिए कल-कल करते झरने बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जगह-जगह वन जीवों की प्रतिकृतियां भी बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।

लॉयन सफारी को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का प्रेम तो जगजाहिर है ही, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।  मालूम हो कि चंद दिन पहले सीएम अखिलेश यादव सिंगापुर नाइट सफारी के दो फाउंडर मेंबरों के साथ यहां पहुंचे थे। सफारी के अंदर और क्या कुछ विकसित किया जा सकता है। इस पर विचार-विमर्श किया था।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम को भविष्य के प्लान से रूबरू कराया गया था। उन्हें बताया गया था कि यहां के बीहड़ को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान की जाएगी। इसके तहत कई तरह के यहां निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल सफारी के अंदर चल रहे कार्य अगले वर्ष अप्रैल तक पूरे करने हैं। इसके बाद पर्यटकों के आने को लेकर तैयारियां शुरू होंगी। इसके तहत फेसिलिटेशन सेंटर, लैंडस्केपिंग और अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। फिलहाल इनकी लागत 145.19 करोड़ रुपये तय की गई है। आवास विकास परिषद ही इन निर्माण कार्यों को पूरा करेगा।

आवास विकास परिषद के पीएम अरविंद कुमार ने बताया कि प्रोजेक्टर के माध्यम से जो कार्य दर्शाए गए। अभी उनको फाइनल किया जाना बाकी है।

यह प्रस्तावित कार्य दिल्ली के कोठारी कंसलटेंट के आर्किटेक्ट उत्कर्ष कोठारी ने प्रस्तुत किए हैं। वन विभाग की मंजूरी के बाद ही इस पर आगे कोई काम होगा। फिलहाल प्रचलित कार्य करीब 80 फीसदी पूरे किए जा चुके हैं।

ये होंगे कार्य
लॉयन सफारी में मुख्य कंट्रोल सेंटर जो रिसेप्शन की तरह काम करेगा। इसमें मल्टीमीडिया   म्यूजियम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डिजिटल साइनेज, 4डी/5डी एजूकेशन थियेटर, वाई-फाई नेटवर्क, सीसीटीवी कैमरा, व्यूइंग डैक, हैंगिंग ब्रिज आदि  बनाए जाएंगे।

अन्य विकास कार्य
इटावा-ग्वालियर राजमार्ग से विजिटर्स फेसिलिटी तक आरसीसी सड़क का निर्माण, लैंड स्केपिंग, पार्किंग, टिकटघर, प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। टाइप वन के 58, टाइप टू का एक, टाइप फोर के दो, एक डारमेट्री व निदेशक कार्यालय भी बनाया जाना है।


चल रहे कार्य
दो एनीमल हाउस, कोर जोन के बाहर पेट्रोलिंग रोड, आंतरिक बाउंड्री वाल चेन लिंक फेंसिंग के साथ, क्वारेंटाइन हाउस, पोस्टमार्टम हाउस, 30 वाटर होल्स (शेरों के पानी पीने का इंतजाम), दो वॉच टावर, दो रेन शेल्टर, बाहरी दीवार के साथ रोड, गैराज व आवास के निर्माण कार्य जारी है। जिन्हें अगले वर्ष अप्रैल माह तक पूरा करना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed