फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lion safari gets happiness soon

सफारी में लौटेंगी खुशियां

Wed, 05 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 05 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
lion safari gets happiness soon
asiatic lion of gir national park - फोटो : gujrattourism

इटावा सफारी पार्क के लायन सफारी में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से खुशियों के दिन लौटने वाले हैं। सफारी में मौजूद शेरनी जेसिका का गर्भकाल पूरा होने को है और सफारी प्रशासन व पशु विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगले एक दो दिन में ही वह शावकों को जन्म दे सकती है। हालांकि सफारी प्रशासन इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहंी है।

विज्ञापन

लायन सफारी में बीते एक वर्ष में कई अनहोनियों के बाद एक बार फिर से खुशहाली के दिन आने का इंतजार है। सब कुछ ठीक रहा है तो इसी सप्ताह जेसिका के शावकों की चहलकदमी से ब्रीडिंग सेंटर से मातमी दिनों का साया दूर हो जाएगा। सूत्र बताते हैं कि ब्रीडिंग सेंटर में मौजूद शेरनी जेसिका और मनन की जुलाई माह में मीटिंग कराए गई थी जो पूरी तरह से सफल रही। इसके बाद शेरनी जेसिका गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


इस प्रकार से जेसिका को गर्भ धारण किए 100 दिन का समय बीत चुका है। पशु विशेषज्ञों के अनुसार शेरनी का गर्भकाल 107 दिन होता है। देखा गया है कि 107 दिन पूरे होने से एक दो दिन आगे या पीछे शेरनियां शावकों को जन्म देती है। इसी शोध के आधार पर सफारी प्रशासन भी मान रहा है कि जेसिका इसी सप्ताह शावकों को जन्म दे सकती है। यही कारण है कि सफारी प्रशासन ने जेसिका की देखरेख बढ़ा दी है और विशेष तौर से देखरेख में लगे कीपर पर डाक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्भवती जेसिका की पल पल की रिपोर्ट तैयार की जाए। एक ओर जहां बाड़े में पहुंचकर जेसिका का कीपर खयाल रख रहे हैं तो वहीं दूसरी और सीसीटीवी कैमरे से भी दिन रात शेरनी की गतिविधियों को देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सफारी के अधिकारी दिन में कई बार डाक्टरों और कीपरों से संपर्क साधकर इस मामले में जानकारी ले रहे हैं। वहीं इस संबंध में जब सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल से फोन पर बात की गई तो उन्होंने इस विषय में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सफारी प्रशासन का हमेशा से प्रयास रहा है कि सफारी में शावकों के जन्म के साथ खुशहाल्री आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच शावकों की मौत के बाद फूंक -फूं क कर रखे जा रहे कदम
इटावा। इससे पूर्व वर्ष 2015 में लायन सफारी में शेरनी हीर व ग्रीष्मा ने पांच शावकों को जन्म दिया था और कुछ ही दिनों में सभी पांच शावकों की मौत हो गई थी। शेर मनन के साथ मीटिंग के बाद सबसे पहले शेरनी हीर ने 18 जुलाई 2015 को दो शावकों को जन्म दिया था लेकिन अगले ही दिन एक शावक की मौत हो गई। वहीं 20 जुलाई 2015 को दूसरे शावक ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद 21 जुलाई 2015 को शेरनी  ग्रीष्मा ने 03 शावकों को जन्म दिया जिसमें से दो शावकों की मौत जन्म के तुरंत बाद ही हो गई,वहीं जीवत बचे एक शावक को बचाने के काफी प्रयास किए जाने के बाद भी 14 अगस्त को ग्रीष्मा क ा तीसरा शावक भी चल बसा। तब से लेकर अब तक सफारी एक बार फिर शावकों के जन्म के साथ खुशहाली के इंतजार में है और गर्भवती शेरनी जेसिका की देखरेख में कहीं कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed