{"_id":"5d2a21c48ebc3e6cd3275b69","slug":"lion-safari-etawha-news-knp501341140","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा सफारी में जेसिका के एक शावक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा सफारी में जेसिका के एक शावक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा सफारी में 24 जून को जन्मे जेसिका शेरनी के चार शावकों में एक की शुक्रवार दोपहर को मौत हो गई। पशुचिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण डिहाईड्रेशन बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है। सफारी शुरू होने के बाद से पंद्रह जानवरों की मौत हो चुकी है।
इटावा सफारी के निदेशक वी.के.सिंह ने शनिवार को बताया कि 24 जून को शेरनी जेसिका ने चार शावकों को जन्म दिया था। नौ तारीख को चारों शावकों ने आंखें खोलीं। गुरुवार को जेसिका ने एक शव को दूध पिलाना बंद कर दिया था। शेरनी और शावकों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शावक में कोई हरकत होती नहीं देखी। शाम 3:30 से चार बजे के बीच शावक की मौत हो गई। रात 11 बजे शावक के शव को ब्रीडिंग सेंटर से बाहर निकाला गया। शनिवार तड़के शव को पोस्टमार्टम के लिए सफारी के रेंजर विनीत सक्सेना और डा. गौरव श्रीवास्तव बरेली लेकर रवाना हो गए। सफारी के डा. गौरव श्रीवास्तव की रिपोर्ट के आधार पर निदेशक ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण डिहाईडशन लग रहा है। आईबीआरआई में डाक्टरों के पैनल से शावक के शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। डायरेक्टर ने बताया कि तीन शावक पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं, उन्हें किसी तरह का खतरा नहीं है। कीपर और विशेषज्ञ डाक्टर उन पर नजर रखे जा रहे हैं।
चार साल पहले हुई थी पांच शावकों की मौत
सफारी में चार साल पहले पांच शावकों की मौत हो गई थी। यहां शावकों को मिलाकर 10 शेर और शेरनी की मौत हो चुकी है। शेरनी हीर के 18 जुलाई 2015 को दो शावकों को जन्म दिया था। जन्म के साथ ही दोनों की मौत हो गई थी। शेरनी ग्रीष्मा ने तीन शावकों को जन्म दिया। इनमें एक की 21 जुलाई 2015 और दूसरे की 14 अगस्त 2015 को मौत हो गई थी। इन शावकों की मौत के बाद लाइन सफारी के ब्रीडिंग सेंटर पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन जेसिका ने चार बच्चों को जन्म देखकर सफारी की खुशियां लौटा दी थीं।
विज्ञापन
तारीख जानवर की मौत
30 अक्टूबर 2014 शेरनी लक्ष्मी
16 नवंबर 2014 शेर विष्णु
08 जनवरी 2016 शेरनी तपस्या
2 जून 2016 शेर कुबेर
08 नवंबर 2016 शेरनी ग्रीष्मा
27 सितंबर 2017 लैपर्ड शिशुकर
24 दिसंबर 2017 भालू शंकर
5 जनवरी 2018 हिरन
4 फरवरी 2018 शेरनी कुंवारी
नोट: इसके अलावा शेर के शावक