फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lion Safari arrived a lion , two lioness

लायन सफारी पहुंचे एक शेर, दो शेरनी

Tue, 29 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 29 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lion Safari arrived a lion , two lioness

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लायन सफारी में तीन नए मेहमान आ गए। सोमवार रात

विज्ञापन
गुजरात के जूनागढ़ से दो शेरनी और एक शेर को दो विशेषज्ञ डाक्टर व तीन कीपरों की टीम लायन सफारी लेकर पहुंची। नए मेहमानों को ब्रीडिंग सेंटर के कुरनटाइन हाउस व एनिमल हाउस में रखा गया है। अब लायन सफारी में कुल नौ शेर, शेरनी दहाड़ रहे हैं, जिनमें चार जोड़े हैं।


लायन सफारी के चिकित्सक डा. अरविंद ने गुजरात से तीन शेरों के आने की पुष्टि की है। लायन सफारी में विष्णु व लक्ष्मी नामक शेरों के जोड़े की मौत के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नए शेरों के जोडे़ को सफारी में लाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।

सोमवार रात आठ बजे दो शेरनी, एक शेर को लेकर लखनऊ जू के निदेशक डा. अनुपम गुप्ता, जूनागढ़ के डॉक्टर सीएन बुहा व कीपर कमलेश, सतेंद्र और लखनऊ के कीपर लायन सफारी पहुंचे। लाए गए शेरों में एक जोड़े का नाम पटौदी व तपस्या है जो लगभग साढे़ तीन-तीन साल के हैं।
विज्ञापन


जबकि एक शेरनी का नाम जेसिका है। जिसकी उम्र साढे़ छह साल है। जेसिका को एनिमल हाउस में रखा गया है और पटौदी व तपस्या को सफारी के कुरनटाइन हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शेरों को दिया जा रहा मिनरल वाटर
इटावा। सफारी आए नए महमानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिस जगह पर शेरों को रखा गया है वहां हीटर लगाकर वातावरण को सामान्य किया गया है। इसके साथ ही शेरों को सादा पानी की जगह मिनरल वाटर दिया जा रहा है। सर्दी से बचाने के लिए एनिमल हाउस को पालीथिन से कवर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed