{"_id":"6aee24e0a664968fe001d047","slug":"lineman-dies-after-suffering-severe-electric-burns-family-members-stage-a-protest-by-placing-his-body-outside-the-sdm-office-etawah-news-c-216-1-etw1015-152775-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: करंट से झुलसे लाइनमैन की मौत, एसडीएम कार्यालय के बाहर शव रखकर परिजनों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: करंट से झुलसे लाइनमैन की मौत, एसडीएम कार्यालय के बाहर शव रखकर परिजनों ने दिया धरना
Sat, 07 Nov 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो 24:: एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे परिजन। स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : credit
सैफई। हैवरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से झुलसने के करीब एक माह बाद शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिजन ने शव को तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर रखकर धरना शुरू कर दिया। परिजन ने बिजली निगम के अधिकारियों और ठेकेदार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
क्षेत्र के भालासैया गांव निवासी रामप्रोजन (41) विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। मृतक के भाई पूरन ने बताया सात अक्तूबर 2026 को ड्यूटी के दौरान करंट लगने से वह बिजली के पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन ने उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। यहां करीब एक माह तक उनका उपचार चला। शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान बिजली निगम का कोई अधिकारी और संबंधित ठेकेदार उनका हाल जानने अस्पताल नहीं पहुंचा। मौत के बाद भी विभाग की ओर से कोई मौके पर नहीं आया। इससे आक्रोशित परिजनों ने तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के बाहर शव रखकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी और बिजली निगम के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया और नियमानुसार शासन से अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया और शव अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।