फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Line fault leaves 30 villages without power for eight hours.

Etawah News: लाइन में फाल्ट, आठ घंटे गुल रही 30 गांवों की बिजली

Tue, 30 Jun 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Line fault leaves 30 villages without power for eight hours.
बकेवर। सराय जलाल फीडर की लाइन का तार दो जगह टूटने से 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से मंगलवार सुबह लोग पीने के पानी के लिए परेशान रहे। बिजली घर के सामने से निकली 11 हजार की लाइन के नीचे घर बनाकर रह रहे लोगों ने काफी देर तक तार को जुड़ने नहीं दिया। जब मौके पर जेई पहुंचे और लंबी बातचीत के बाद उन्होंने जल्द अंडर ग्राउंड लाइन डालने का आश्वासन दिया तब तार को जोड़ा जा सका इसके चलते आठ घंटे बाद दोपहर 12 बजे फीडर से आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बकेवर बिजली उपकेंद्र ग्रामीण के सराय जलाल फीडर के 30 गांवों को आपूर्ति के लिए 11 हजार केवीए की लाइन बिजली के सामने से होकर निकली है। इस लाइन के नीचे ही पांच घर भी बने हुए हैं। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अचानक फीडर की लाइन दो स्थानों पर टूटने से फाल्ट हो गया। इससे सराय जलाल फीडर के करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। सुबह नौ बजे लाइनमैन एक स्थान पर लाइन जोड़ने के बाद जब मकान के ऊपर से गुजरी लाइन का तार जोड़ने गए तो यहां रह रहे लोगों ने लाइन जोड़ने का काम नहीं होने दिया। यहां रह रहे राजेश शर्मा ने कहा कि हाई टेंशन लाइन सके छत के ऊपर से हटाकर जोड़ा जाए। इस पर लाइनमैन ने जेई व एसडीओ को मामले की जानकारी दी। इस पर जेई आशीष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने गृहस्वामी से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पास से ही 33 हजार की लाइन के होने से 11 हजार की लाइन का हट पाना संभव नहीं है। इसके बाद गृह स्वामी ने इस जगह पर अंडर ग्राउंड लाइन डालने को कहा। इसपर जेई सहमत हो गए और आश्वासन दिया कि जल्द ही अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी। इसके बाद तार को जोड़ने का कार्य शुरू हो सका। दोपहर 12 बजे जोड़ा जा सका। इससे आठ घंटे बाद 30 गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। जेई आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 11 हजार की लाइन को कुछ लोग जोड़ने नहीं दे रहे थे। अंडर ग्राउंड शिफ्टिंग पर सहमति बनने के बाद तार को जोड़ा गया। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद एस्टीमेट बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

बकेवर के लखना बिजली उपकेंद्र पर कटौती से परेशान भाजपाइयों ने डाला ताला रात आठ बजे जेई के आश्वासन के बाद खोला। इसके बाद पहुंचे एसडीओ ने भी भाजपाइयों को बिजली आपूर्ति बेहतर करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी सोमवार रात को कस्बे की बिजली आपूर्ति बदहाल रही। लोगों का कहना है कि रात में आठ से दस बार बिजली आई गई। वहीं, मंगलवार को दिन में भी लगातार पांच घंटे बिजली गायब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम पांच बजे भाजपा नेताओं व व्यापारियों ने बदहाल बिजली आपूर्ति को लेकर लखना उपकेंद्र पर शटडाउन कराकर ताला डाल दिया था। इस दौरान उन्होंने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारे बाजी की ओर एसडीओ को मौके पर बुलाया। रात एसडीओ संत कुमार व जेई ने भाजपा नेताओं व व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि रात से ही बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र का ताला खोल दिया। जैसे ही यह सब घर वापस हुए कुछ देर बाद ही फिर से बिजली आपूर्ति अपने ढर्रे पर आ गई। रात लगभग साढ़े 10 बजे लखना में कालका मंदिर के पास फाल्ट हो जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई यह फाल्ट रात में करीब साढ़े 12 बजे ठीक हो सका और ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।इसके कुछ देर बाद फिर से बिजली चली गई। लोगों का कहना है कि रात में आठ से 10 बार बिजली गुल हुई।

लखना बिजली उपकेंद्र की एक सप्लाई मशीन में मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे तेज आवाज के साथ फाल्ट हो गया। जब बिजली कर्मचारियों ने जांच की तो पता चला की मशीन में चूहा घुस जाने से फाल्ट हुआ है। इसके चलते कस्बे की बिजली आपूर्ति एक बार फिर से ठप हो गई। फाल्ट को ठीक होने में पांच घंटे का समय लगा और शाम चार बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। लखना उपकेंद्र के जेई रामसेवक ने बताया की रात में लोड के चलते लाइनों में फाल्ट हुए थे जिनको रात में दुरुस्त किया गया। मंगलवार सुबह मशीन में चूहा घुस जाने से फाल्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed