{"_id":"5f26f8df8ebc3e63dd0c0459","slug":"light-etawah-etawah-news-etawha-news-knp574726553","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन करोड़ यूनिट जला ली बिजली, नहीं दे रहे बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन करोड़ यूनिट जला ली बिजली, नहीं दे रहे बिल
विज्ञापन
इटावा। कोरोना के दौर में बिजली विभाग के आर्थिक हालात खस्ता होती चली जा रही है। हालत यह है कि शहर के लोगों ने 17 करोड़ रुपये की बिजली खर्च कर ली और अब तक सिर्फ 8 करोड़ 50 लाख रुपये ही बिल जमा हुआ हैं।
अकेले शहरी क्षेत्र के लोगों जून के महीने में 3 करोड़ 40 लाख करोड़ यूनिट बिजली खर्च कर ली है और जुलाई महीने में साढ़े 8 करोड़ रुपये ही जमा हो सके। इससे पहले अप्रैल, मई व जून के महीने में लॉकडाउन के कारण बिजली बिल नहीं के बराबर जमा हुए। अब विभाग ने बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाने का निर्णय लिया है।
जून में बिजली बिल जमा होने की उम्मीद थी इसके चलते छुट्टी के दिनों में भी काउंटर खोले गए लेकिन विभाग की यह उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। पिछले महीने में 14 करोड़ के स्थान पर सिर्फ 8 करोड़ का ही बिल जमा हो सका है। इससे विभाग के सामने आर्थिक संकट के हालात पैदा हो गए हैं। जुलाई के महीने में भी हालात नहीं सुधरे हैं। जून तक का पूरा बिल जमा करने पर लॉकडाउन पीरियड की छूट जुलाई में दिए जाने की योजना भी चलाई गई। ताकि अधिक संख्या में लोग बिल जमा कर सकें लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। तमाम प्रयासों के बावजूद हालत यह है कि अभी तक 50 फीसदी उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
इस बीच गर्मी के इस मौसम में विभाग की ओर से सप्लाई बनाए रखने के तमाम बंदोबस्त भी किए गए और आंधी तथा बरसात ने भी विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। विभाग को उम्मीद थी कि छूट के कारण बिल जमा होंगे लेकिन यह उम्मीद भी पूरी नहीं हुई। अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटिया ने कहा कि बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार हो रही है। उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग भी की जाएगी।