फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leopard brought to Safari after rescue from Bijnor died

Etawah News: बिजनौर से रेस्क्यू कर सफारी लाए गए तेंदुएं की मौत

Fri, 01 Sep 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Leopard brought to Safari after rescue from Bijnor died
इटावा। पांच दिन पहले बिजनौर से रेस्क्यू कर लाए गए तेंदुए की भी शुक्रवार शाम मौत हो गई है। सफारी प्रशासन ने दौरे पड़ने से तेंदुए की मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बिजनौर के नगीना रेंज के गांव दयालपुरा से 26 अगस्त की रात में रेस्क्यू करके एक तेंदुए को सफारी पार्क में लाया गया था। तब सफारी प्रशासन ने तेंदुआ व्यस्क और पूरा स्वस्थ होने का दावा किया था। रेस्क्यू कर लाये गए तेंदुए की सघन निगरानी व देखभाल सफारी के डॉ. रॉबिन यादव कर रहे थे। 30 अगस्त को दोपहर 4.15 बजे से तेंदुए को दौरे (फिट्स) आने लगे।
विज्ञापन

न्यूरो की जटिलता होने की आशंका को देखते हुए उपचार के लिए जयपुर प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर, कानपुर प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सक मो. नासिर तथा इटावा सफारी पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. रॉबिन सिंह यादव ने इसका इलाज किया, लेकिन उसे बचा नहीं सके। 31 अगस्त को रात 8:50 बजे पर उसने दम तोड़ दिया। सफारी निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया कि तेंदुआ जंगल से रेस्क्यू कर लाया गया था। इसलिए वन्यजीव चिकित्सों के सुझाव पर तेंदुए के शव को आईवीआरआई बरेली में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



13 दिन पहले भी एक तेंदुए की हो चुकी है मौत
पिछले महीने 12 अगस्त को बिजनौर से ही एक तेदुएं को रेस्क्यू करके सफारी लाया गया था। वह ग्रामीणों के हमले से घायल था। सफारी प्रशासन के अनुसार, उसकी उम्र कम थी और अंदरूनी चोटों के कारण ही उसकी 19 अगस्त को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed