फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leave the landmass of the state or go to jail: Archana Pandey

भूमाफिया प्रदेश छोड़ें या जेल जाएं: अर्चना पांडेय

Mon, 03 Apr 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा Updated Mon, 03 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Leave the landmass of the state or go to jail: Archana Pandey
फ्रेंड्स कालोनी में राज्यमंत्री अर्चना पांडेय का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री अर्चना पांडेय का रविवार देर शाम विजय नगर चौराहे के निकट फ्रेंड्स कालोनी और ग्राम कुनैरा में स्वागत किया गया। उन्हाेंने कहा कि  भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष खत्म हुआ। अब उनका सुनहरा युग शुरू होगा। कार्यकर्ता संयम रखकर कार्य करें। अब भूमाफिया प्रदेश छोड़ें या जेल जाने को तैयार रहें।
विज्ञापन

  
उन्होंने कहा कि हमें इटावा का इतिहास बखूबी मालूम है। यहां किस तरह शोषित व अति पिछड़े लोगों पर अत्याचार होते आ रहे हैं। जिनकी कोई सुनने वाला नहीं था। यहां केवल एक परिवार और एक समाज का ही बोलबाला रहा। जिसका जवाब जनता ने पूरे प्रदेश में उन्हें धूल चटाकर दे दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के अपराधी व भूमाफिया अब या प्रदेश छोड़ जाएं या जेल जाने को तैयार रहें।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अशोक दुबे ने कहा कि इटावा में अब दमन चक्र का दौर नहीं चलेगा। सभी के साथ न्याय किया जाएगा। फ्रेंड्स कालोनी में आयोजित समारोह में भाजपा कार्यकर्ता मधुसूदन दुबे, देवेंद्र मिश्रा, जयवीर सिंह शाक्य एड, देवेंद्र शुक्ला, आदेश चौधरी, अजय सिंह कुशवाहा, अन्नू गुप्ता, हरिनारायण बाजपेयी, शिवाकान्त चौधरी, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, राघवेंद्र तिवारी, सुबोध मिश्रा, आकाश चौधरी ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। अध्यक्षता सुरेशचंद्र तिवारी ने की। संचालन देवेंद्र सिंह पुत्तन भदौरिया ने किया। ग्राम कुनैरा में अंशू तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। संचालन गगन चतुर्वेदी ने किया। पवन दुबे, प्रदीप तिवारी, अजय कुशवाहा, राजेश दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed