फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lathi-poles went on two sides for filling water from hand pump

Etawah News: हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Thu, 27 Jul 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 27 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lathi-poles went on two sides for filling water from hand pump
फोटो संख्या 26 मारपीट करते हुए वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। संवाद
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में जमकर मारपीट हो गई। उसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नगला बाबा गांव निवासी सुमन ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे उनकी पुत्री विद्या गांव में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थी। आरोप है कि वहां पहुंचे पूरन व उसके दो पुत्र और दो पुत्रियों ने विद्या को पानी भरने से मना कर दिया। विद्या के विरोध करने पर हंगामा हो गया। शोर-शराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और
विज्ञापन

लाठी डंडे चले। वहीं इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सुमन का आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं बल्कि उन्हीं पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी, क्योंकि दूसरे पक्ष का युवक पुलिस विभाग में है। वहीं दूसरे पक्ष से पूरन की पत्नी गंगा ने भी थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि मारपीट का वीडियो उन्हें मिल गया है। थाना पुलिस को दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed