फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Land acquisition objections

भूमि अधिग्रहण की आपत्तियां दर्ज

Mon, 09 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 09 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition objections

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने करीब सौ किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें दर्ज कराया।

विज्ञापन


बैठक में तहसील सदर के गांव नीवासई एवं मूंज के किसान पहुंचे थे। गांव नीवासई के किसानों की मांग थी कि धारा 4 के समय जो प्रचलित सर्किल रेट था उसका चार गुना रेट दिया जाए। इसके साथ ही भूमिहीन हो रहे किसानों को भरण पोषण के लिए प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी व पुनर्वास के सभी लाभ दिए जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नितिन बंसल ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण होने पर किसानों को उनकी खड़ी फसलों का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ठेकेदार द्वारा किसानों को परेशान न किया जाए। बैठक में एसडीएम सदर महेंद्र कुमार, प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट अमित भट्ट, किसान मुकुट सिंह, नाथूराम यादव, राकेश यादव, उदयवीर, सत्यराम, भारत सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed