फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lambi kood me maduri jiti

लंबी कूद में माधुरी, नौशीन और कंचन ने बाजी मारी

Tue, 01 Dec 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
lambi kood me maduri jiti
फोटो संख्या 30 प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने बालों को पुरस्कार ग्रा - फोटो : ETAWHA
इटावा। विकास खंड बढ़पुरा के बाहुरी, इकदिल और चांदनपुर में बालिकाओं की दौड़ और लंबीकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लंबीकूद में माधुरी, नौशीन और कंचन ने बाजी मारी। नारी शक्ति नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के तत्वावधान में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

बढ़पुरा न्याय पंचायत की प्रतियोगिता बाहुरी में हुई। मंगलवार को 50 व 100 मीटर दौड़ में मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोशनी और उमा ने दूसरा, सलोनी को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में आलिया प्रथम और मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में साधना ने प्रथम और रोशनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में माधुरी प्रथम स्थान पर रहीं। ग्राम प्रधान और व्यायाम शिक्षक अजय पाल सिंह यादव ने बालिकाओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पिलखर न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता इकदिल में आयोजित की गई। 50 मीटर दौड़ व लंबीकूद में नौशीन प्रथम, मुस्कान व शबनम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में शबनम ने प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में दीपिका ने प्रथम स्थान और शिवाशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनपुर न्यायपंचायत में 50 व 100 मीटर व लंबीकूद में कंचन प्रथम रहीं। शीतल ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम और सोनम और नीतू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में आराधना ने प्रथम, नैन्सी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक कराने में अमित यादव, वेद प्रकाश और नृपेंद्र चतुर्वेदी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed