{"_id":"5f53ca8f8ebc3e3a23294bc4","slug":"lakhs-worth-of-goods-stolen-from-two-lost-homes-in-etawah-etawha-news-knp5809206101","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः दो सूने घरों से लाखों का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः दो सूने घरों से लाखों का माल चोरी
विज्ञापन
इसी जाल का ताला तोड़कर गोदाम में घुसे थे चोर
- फोटो : ETAWHA
बकेवर। कस्बे में पराग डेरी के पास शुक्रवार की रात चोरों ने ताबड़तोड़ दो वारदातों को अंजाम दे डाला। दो घरों से कई लाख के जेवर और इलेक्ट्रानिक का सामान चोरी कर लिए गए। दोनों मकानों में कोई नहीं था। एक गृहस्वामी पुत्री की तबियत खराब होने से अस्पताल में थे जबकि दूसरे घर में गृहस्वामी के पास डीलरशिप होने से बिजली के सामान का गोदाम है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण करने के बाद फोरेंसिक टीम बुलवाकर सुराग लगाने का प्रयास किया।
औरैया रोड पर कस्बा बकेवर के बाहर पराग डेरी के समीप बने सुनवर्सा निवासी विजय कुमार दुबे पुत्र हरनारायण दुबे के घर शुक्रवार रात चोरों ने पहली वारदात अंजाम दी। विजय के पड़ोस के मकान में घुसकर चोर उनकी छत के रास्ते आंगन के जाल का ताला तोड़कर नीचे उतर गए। चोरों ने कमरों व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग 150 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 300 ग्राम चांदी के आभूषण व लगभग 10 हजार रुपये चुरा ले गए।
विजय कुमार गांव में खेती के साथ अपने मकान में छोटी परचून की दुकान भी चलते हैं। विजय की पुत्री श्रेया दुबे की तबियत खराब होने से वह इटावा के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती थी। उसकी देखभाल के लिए वह सपत्नीक वहीं थे और सूने घर में ताला लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर परचून की दुकान से भी काफी सामान भी चुरा ले गए।
विज्ञापन
विजय कुमार के घर से सटा हुआ राकेश चंद्र तिवारी निवासी ग्राम शेरपुर का मकान है। उनके मकान में किराए पर उनके गांव के ही असित उर्फ बॉबी पांडेय पुत्र राजेंद्र बाबू पांडेय ने अपने इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम बना रखा है। जिनके पास एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के सामान की डीलरशिप है। मकान मालिक राकेश चंद्र तिवारी रात को आकर अधिकतर मकान में ही सोते हैं, लेकिन शुक्रवार को वह गांव में थे और रात को लेटने नहीं आए थे।
चोर उनके घर में मैन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और 140 पंखे, 40 मिक्सी, स्ट्रीट लाइटें, काउंटर की गोलक में रखे 27 हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह करीब पांच बजे राकेश चंद्र तिवारी गांव से अपने मकान पर आए तो गेट का ताला टूटा देखकर उन्होंने बॉबी को फोन किया। यहां लगभग साढ़े सात लाख का सामान चोरी हो गया था। पड़ोसी विजय कुमार दुबे के मकान के गेट का ताला भी टूटा देखा तो उनको फोन पर जानकारी दी।
इस पर अस्पताल से विजय भी सुबह पत्नी व बेटी के साथ घर पहुंचे तो उनके यहां से लगभग 10 लाख रुपये का जेवरात व नकदी चोरी हो गया था।
सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह, एसएसआई सुरेश चंद्र, एसआई राजवीर सिंह राजपूत व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटना का जायजा लिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गयी है, मामला दर्ज कराया जा रहा है।
चार पहिया वाहन से आए थे चोर
बकेवर। चोर एक मकान में बिजली की गोदाम से काफी मात्रा में बिजली के पंखे, मिक्सी, स्ट्रीट लाइटें चुरा ले गए। इससे लगता है कि चोर किसी चार पहिया वाहन से ही आए होंगे। इतना माल सिर पर लादकर नहीं ले जाया जा सकता। इतने सामान को ले जाने के लिए चोरों ने किसी वाहन का ही प्रयोग किया होगा।