{"_id":"618d61a8d474e3300b43521d","slug":"lakhs-stolen-in-two-houses-in-one-night-etawah-news-knp663399139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के बल्लमपुरा गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने ग्राम प्रधान के देवर और डेयरी संचालक के घरों के सात ताले व दो अलमारियों के लॉकर तोड़कर करीब 50 लाख रुपये का माल पार कर दिया।
घटना के समय एक घर में परिवार के लोग कमरों में सो रहे थे, जबकि दूसरे घर के लोगों को कमरों में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। एक ही गांव में दो घरों में लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार के लोगों से जानकारी ली।
हाईवे से करीब एक किमी दूर बल्लमपुरा गांव निवासी और गुजरात के बडोदरा में दूध की डेयरी चलाने वाले सुभाष परिवार संग बडोदरा में ही रहते हैं। बीच-बीच में सुभाष व उनके परिवार के लोग गांव आते रहते हैं।
विज्ञापन
सुभाष की मां सुखरानी गांव में ही स्थित पुश्तैनी में मकान में रहती हैं। सुभाष के घर में बुधवार को ताला लगा था। घर में चोर बाउंड्री फांदकर घुसे और तीन कमरों के दरवाजों व दो संदूकों का ताला तोड़ा।
संदूकों में रखे जेवर व नगदी समेट लिया। चोर सुभाष की छत से 20 मीटर दूर स्थित ग्राम प्रधान चंद्रवती के देवर शिववीर तिवारी के घर के आंगन में पहुंचे। शिववीर के मकान के आंगन में जाल नहीं पड़ा है।
एक चोर उसी रास्ते से नीचे उतरा, फिर सीढ़ियों का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद सीढ़ियों से सभी चोर नीचे उतर गए। उस दौरान शिववीर की पत्नी मनोज कुमारी व छोटी बहू कल्पना व चार साल का पौत्र ऋषभ कमरे में सो रहे थे।
शिववीर और उनके पिता रामबाबू घर के बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने शिववीर की पत्नी व बहू के कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद दूसरे बंद कमरे का ताला व कुंडी काटकर दो अलमारियों के लॉकर तोड़े और उसमें रखे सोने के जेवरों समेत 40 लाख का माल पार समेट लिया और जिस रास्ते से घर में घुसे थे, उसी रास्ते भाग गए।
शिववीर की पत्नी मनोज कुमारी को वारदात का पता बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे चला, जब वह सोकर उठीं। उन्होंने आवाज देकर बंद कमरे का दरवाजा पति से खुलवाया।
उसके बाद परिवार के लोग दूसरे कमरे में पहुंचे, तो अलमारियां खुली पड़ी थी। सामान व कपड़े बिखरे पड़े थे और जेवर गायब थे। घर की सीढ़ियों पर जेवरों की डिब्बे खाली पड़े थे।
पुलिस बोली, मामले की जांच की जा रही
ग्राम प्रधान के पति रामवीर ने पुलिस को सूचना दी। बकेवर थाने के कार्यवाहक एसओ विनोद कुमार यादव व महेवा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से जानकारी ली।
कार्यवाहक एसओ ने बताया कि दो घरों से लाखों की चोरी होने की सूचना है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चोरों का तलाश शुरू कर दी गई है।
न पहुंची फोरेंसिक टीम और न डॉग स्क्वॉड
बकेवर। बल्लमपुरा गांव में दो घरों में लाखों की चोरी हुई, लेकिन पुलिस ने जांच का तरीका छोटी चोरियों जैसे ही अपनाया। मौके पर न तो कोई बड़ा अफसर पहुंचा और न ही फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड।
इस बारे में कार्यवाहक एसओ विनोद कुमार यादव का कहना है कि वारदात के बाद घटनास्थल पर कई लोगों के आनेे-जाने आने से साक्ष्य मिट गए थे। डॉग स्क्वॉड चोरों की गंध से सहारे की छानबीन करता है।
लोगों ने बार-बार घटनास्थल पर घूमने से साक्ष्य मिट गए। इसलिए फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को नहीं बुलाया गया।
इतनी बड़ी चोरी, गले नहीं उतर रही
बकेवर। पुलिस चोरी की वारदात तो मान रही है, लेकिन दोनों घरों से 50 लाख के जेवरों का चोरी होना नहीं मान रही, जबकि शिववीर के मुताबिक उनके व सुभाष के घर से चोर करीब पचास लाख का माल समेट कर ले गए हैं।
वहीं, कार्यवाहक थानाध्यक्ष का कहना है चोरी तो हुई है, लेकिन 50 लाख का माल नहीं गया है।