फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lady commits suicide in etawah

इटावाः ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 17 May 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
lady commits suicide in etawah
ऊसराहार (इटावा) में ताखा गांव स्थित ससुराल में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। युवती के प्रेम विवाह करने से उसके पिता नाराज थे। इसी बात से दुखी होकर आत्महत्या कर लेने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ताखा गांव निवासी भोपाल उर्फ गौरव यादव की पत्नी मोनिका (21) का शव रविवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि मृतका की ननद व आसपास लोगों के अनुसार भोपाल यादव व मोनिका यादव ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। ससुराल में किसी प्रकार की कोई अनबन नहीं थी।
विज्ञापन

एक दिन पहले शनिवार को मोनिका ने तिर्वा कन्नौज निवासी पिता को फोन किया था और मायके आने की इच्छा जाहिर की थी। प्रेम विवाह से नाराज पिता ने उसे बुलाने से इनकार कर दिया था। इसी बात से दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। भोपाल उर्फ गौरव पहले अहमदाबाद में कोई नौकरी करता था। होली पर घर आने के बाद से नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed