फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   labour got accident in bus accident

नौरमई बस हादसे में इटावा के दो प्रवासी मजदूर घायल

Mon, 08 Jun 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
labour got accident in bus accident
फोटो संख्या 33 मीठेपुर चौकी क्षेत्र में हाईवे पर मौजूद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : ETAWHA
अपडेट लें।
विज्ञापन

उन्नाव और कौशांबी के लिए भी
-------------------------
फोटो 33- मीठेपुर चौकी क्षेत्र में हाईवे पर मौजूद क्षतिग्रस्त बस
नौरमई बस हादसे में इटावा के दो प्रवासी मजदूर घायल
गुरुग्राम से आते समय ट्रक में घुसी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर/इटावा। करहल क्षेत्र के नौरमई गांव के सामने हाईवे दो पर सोमवार तड़के प्रवासी मजदूरों से भरी डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। इसमें 11 घायलों में दो इटावा के हैं। ट्रक व बस को मीठेपुर थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। जबकि ट्रक चालक मौके से भाग गया।
रविवार रात करीब नौ बजे प्राइवेट डबल डेक्स बस हरियाणा के गुरुग्राम शहर से 35 मजदूर परिवारों को लेकर चली थी। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे बस जब मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के नौरमई गांव के पास एसएस फिलिंग स्टेशन से होकर आगरा कानपुर हाईवे दो से गुजर रही थी। तभी वह आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्तहो गया।
विज्ञापन

हादसे में इटावा जिले के ऊसराहार क्षेत्र के प्रवासी मजदूर सचिन पुत्र कन्हैयालाल व विवेक पुत्र लालू समेत हरियाणा निवासी बस चालक गोलू व हेल्पर आनंद, औरैया जिले के प्रवासी मजदूर शिव सिंह पुत्र भागीरथ, चांदनी पत्नी अतुल कुमार, विकास पुत्र मोहन, ओम त्रिपाठी पुत्र कौशल, उन्नाव के संदीप पुत्र महेश्वर, कौशांबी की मंजू पत्नी रामबली और सचिन घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे करहल थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा व मीठेपुर पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई पीजीआई पहुंचाया। घायलों में मंजू की हालत गंभीर बताई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीठेपुर चौकी पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से हटवाया। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि ट्रक को मीठेपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घायलों के परिजनों को भी सूचित किया गया।
-------------------
फोटो 36 व 37- कृष्णा नगर स्थति घर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
फोटो 34- आग से हुए नुकसान की जानकारी देता पीड़ित गृहस्वामी सुल्तान सिंह
फोटो 35- मौके पहुंचे एसडीएम इंद्रजीत सिंह, सीओ आलोक प्रसाद और कोतवाल अनिल कुमार।
सिलिंडर में रिसाव से लगी आग में भैंसें व बकरियां जलीं
पशुपालक का करीब चार लाख रुपये का हुआ नुकसान
खाना बनाते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। कृष्णा नगर मोहल्ला में खाना बनाते समय सिलिंडर के रिसाव से छप्पर में आग लग गई। आग में पशुपालक की तीन भैंसें, तीन बकरियां मर गई और 40 हजार रुपये समेत गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एसडीएम व सीओ ने मौके पर जाकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
भरथना इटावा मार्ग स्थित कृष्णा नगर मोहल्ला में बुजुर्ग सुल्तान सिंह पुत्र नाथूराम अपनी पत्नी शीतला देवी के साथ अहाता में छप्पर डाल कर रहे हैं। इसी अहाते में उनके मवेशी बंधे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रहीं थी। अचानक सिलिंडर से गैस रिसने पर आग लग गई। लपटों ने उनके छप्पर और फिर कुछ ही देर में पूरे अहाते को अपनी चपेट में ले लिया। पति पत्नी चीख पुकार मचाते अहाते से बाहर निकल आए। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक आग में उनकी तीन भैंसें व तीन बकरियां जलकर मर चुकी थी।

पीड़ित सुल्तान सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय अचानक हादसा हुआ। भैंसों व बकरियों के मरने के अलावा छप्पर में रखे 40 हजार रुपये और चारपाई आदि गृहस्थी का अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने आग से करीब 4 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अंदेशा जताया है। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद, कोतवाल अनिल कुमार, ईओ राम आसरे कमल मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed