फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Laborer tortured for half an hour after being crushed by vehicle, died

Etawah News: वाहन से कुचलने पर आधे घंटे तक तड़पा मजदूर, हुई मौत

Mon, 11 Dec 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 11 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Laborer tortured for half an hour after being crushed by vehicle, died
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर करवा खेड़ा के पास घर लौट रहे मजदूर को वाहन ने कुचल दिया। आधा घंटे तक हाईवे पर लहूलुहान हालत में तड़पने के बाद हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के जेतपुरा चंद्रपुरा निवासी नीरज कुमार (43) पुत्र दिनेश कुमार शनिवार देर शाम शहर में मजदूरी कर ऑटो से करवा खेड़ा पहुंचे। वहां से पैदल अपने गांव जाने के लिए हाईवे पर खड़े थे। तभी उन्हें किसी वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी आधे घंटे तक मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से मृतक के शव को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने अज्ञात में शव को मोर्चरी में रखवा दिया। एंबुलेंस कर्मी ने मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। परिजनों को सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर वह जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जितेंद्र ने बताया कि उनके बड़े भाई नीरज अविवाहित थे। वह शहर में मजदूरी करते थे। हादसा स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने जितेंद्र को जानकारी दी कि अंधेरा होने पर स्थानीय लोगों को देर से जानकारी मिली कि हाईवे पर कोई व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब उन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे के बाद करीब आधे घंटे बाद नीरज ने तड़पकर दम तोड़ दिया। जिसके बाद पहुंची एंबुलेंस से मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed