फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kundalpur city ready for Panchkalyanak

पंचकल्याणक के लिए कुंडलपुर नगरी तैयार

Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kundalpur city ready for Panchkalyanak
इटावा। भगवान महावीर पंचकल्याणक एवं गणधर प्रतिष्ठा महामहोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार (आज) को आचार्य प्रमुख सागर महाराज के सानिध्य में घटयात्रा के साथ होगा।
विज्ञापन

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में गणाचार्य विराग सागर महाराज सहित आचार्य सौभाग्य सागर जी महाराज, मेडिटेशन गुरु मुनि विहसंत सागर महाराज अपने संघ सहित आज कुंडलपुर नगरी में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

आचार्य प्रमुख सागर महाराज ने बताया कि शुक्रवार को प्रात: 7 बजे देव एवं गुरु आज्ञा के साथ घटयात्रा जुलूस गाजे बाजे के साथ निकलेगा। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण जयवीर जैन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9.30 बजे से आचार्य के प्रवचन, जिनाभिषेक, शांतिधारा के साथ मंडल एवं पंडाल शुद्धि एवं विधि संस्कार की क्रिया होगी। दोपहर 12.30 बजे से सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, नांदी विधान, याज्ञ मंडल विधान होगा।
मुख्य कार्यक्रम दो बजे से गर्भवती महिलाओं के गर्भ संस्कार की विधि के साथ होगा। शाम 4.15 बजे से माता त्रिशला की गोद भराई होगी। शाम छह बजे गुरु भक्ति आरती के बाद मनोज शर्मा दिल्ली इंद्र सभा का मंचन करेंगे।
जिसमें सौधर्म इंद्र सभा, तत्व चर्चा, सौधर्म इंद्र का आसन कंपायमान, धनपति कुबेर का आगमन, कुंडलपुर नगरी की रचना, रत्न वृष्टि, माता की सेवा, स्वप्न दर्शन, महाराज सिद्धार्थ का दरबार, सोलह स्वप्न का फलादेश सहित छप्पन कुमारियों द्वारा माता को भेंट समर्पण की जाएगी।

रात 10 बजे गर्भ कल्याणक की आंतरिक क्रियाओं का मंचन होगा। अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार ने बताया कि कुंडलपुर नगरी कुनैरा में पंचकल्याणक महोत्सव का पहली बार आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed