{"_id":"614e067c8ebc3e0b9e3e3a33","slug":"kumar-keshav-got-491st-rank-in-upsc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: यूपीएससी परीक्षा में कुमार केशव की 491वीं रैंक, खुशी से झूमा पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: यूपीएससी परीक्षा में कुमार केशव की 491वीं रैंक, खुशी से झूमा पूरा परिवार
Fri, 24 Sep 2021 10:40 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, लवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लवेदी
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:40 PM IST
सार
कुमार केशव ने बकेवर के जनता विद्यालय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद दिल्ली के हंसराज कॉलेज से स्नातक किया।
विज्ञापन
UPSC
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा वर्ष 2020 की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में लखना कस्बा के मान खां मोहाल निवासी सराफा व्यापारी अजय कुमार सिंह के बेटे कुमार केशव ने ऑल इंडिया में 491 रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
कुमार केशव ने बकेवर के जनता विद्यालय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद दिल्ली के हंसराज कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता अजय कुमार सिंह वर्मा, मां गौरी रानी, बहन अन्नू और भाई कुमार कृष्णा जो कि भारतीय सीमा शुल्क मुंबई मे सुपरीटेंडेंट है उन्हें दिया। कुमार केशव की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और पूरे कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन