{"_id":"5e8615328ebc3e76a002dd10","slug":"kuen-mein-pade-mile-naabaalig-premee-yugal-ke-shav-etawha-news-knp5534147155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में पड़े मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में पड़े मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। तीन दिन से लापता प्रेमी युगल के शव गुरुवार को गांव के बाहर कुएं में मिले। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवरासइद गांव निवासी राजमिस्त्री का 17 वर्षीय बेटा बसरेहर क्षेत्र के चंपानेर स्थित इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। इसी गांव के मैकेनिक की बेटी भी साथ पढ़ती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 30 मार्च की शाम को दोनों घर से लापता हो गए। परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। 31 मार्च को मैकेनिक ने भरथना कोतवाली जाकर बेटी के लापता होने की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परिवार के लोग दोनों की तलाश में लगे थे।
गुरुवार को राजमिस्त्री बेटे को तलाश करते हुए गांव के बाहर जंगल में कुएं के पास पहुंचे। कुएं में उन्हें शव पड़े दिखाई दिए। उनकी सूचना पर ग्राम प्रधान के पति रामू दुबे मौके पर पहुंचे। रामू ने ही भरथना कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही घटना की जानकारी दी। इसके बाद एएसपी ओमवीर सिंह व कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। खुदकुशी की वजह का पता लगाया जा रहा है। दोनों के परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।