फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kuen mein girane se 85 saal kee mahila kee maut

कुएं में गिरने से 85 साल की महिला की मौत

Fri, 03 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
kuen mein girane se 85 saal kee mahila kee maut
उदी। पछायगांव थाना क्षेत्र के पछायगांव में घर के पास स्थित कुएं में 85 साल की विद्यावती गिर गई। शुक्रवार की सुबह घर पर जब वह नजर नहीं आईं, तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन

उसी दौरान कुएं से पानी भरने गए गांव के एक व्यक्ति ने विद्यावती का कुएं के अंदर पड़ा देखा। उसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर उन्हें कुएं से बाहर निकाला। तब तक विद्यावती की सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि रात में विद्यावती चुपचाप घर से निकलीं और कुएं से कूदकर जान दे दी, जबकि परिजन विद्यावती की मौत को हादसा बता रहे हैं। पछायगांव निवासी भवानी प्रसाद की काफी समय पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पत्नी विद्यावती बेटे गौतम के साथ गांव में ही रहती थीं। गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात मां ने परिवार के साथ खाना खाया। उसके साथ कमरे में जाकर सो गईं थीं। सुबह जब उनकी नींद खुली, तो मां घर में नजर नहीं आईं।
उन्होंने परिवार के अन्य लोगों के साथ शुक्रवार को सुबह मां की खोजबीन शुरू की। उसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि वह पास स्थित कुएं से पानी भरने के लिए गया था। कुएं में कुछ पड़ा नजर आ रहा है।
परिजन व ग्रामीण कुएं पर पहुंचे और टार्च जलाकर देखा तो कुएं में विद्यावती पड़ी दिखाई दीं। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर विद्यावती को कुएं से बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
ग्राम प्रधान कुक्कू भदौरिया ने बताया कि इस कुएं गिरकर पहले भी दो मौत हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि अब इस कुएं का कोई उपयोग नहीं है। इसे बंद करवा दिया जाए। ताकि आगे कोई और घटना न हो।

थाना प्रभारी बचन सिंह सिरोही का कहना है कि महिला की कुएं में गिरने से मौत हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed