{"_id":"5ff206b88ebc3e3ec77de9d3","slug":"krishi-kanoon-ka-virodh-galat-etawha-news-knp6038152163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों पर किसानों को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों पर किसानों को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार
विज्ञापन
बसरेहर ब्लॉक के ग्राम अयारा में समाजवादी पार्टी ने किसान चौपाल लगाकर कृषि कानूनों के बारे में जागरूक किया।
सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा लगभग एक महीने से किसान धरने पर हैं। सरकार ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। पिछले दिनों में जो भी किसानों के नेताओं से सरकार के मंत्रियों ने बैठक की है वो बेनतीजा रही। सरकार किसानों को गुमराह करने में लगी है।
उन्होंने बताया जो किसानों की मुख्य मांगे थीं तीनों कानून वापस ले सरकार, उनपर चर्चा न करके सिर्फ दो बातें मानी हैं। उन्होंने कहा जब किसानों की फसल बेचने का समय आता है उसी समय फसलें सस्ती बिकने लगती हैं।
इस समय किसान का आलू थोक में 8 रुपये किलो बिक रहा है। यही आलू व्यापारियों का था तब 35 रुपये में बिक रहा था। जब इतना फर्क रहेगा तो किसानों की आय कैसे दोगुनी होगी। कीटनाशक दवा, डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस के दाम बढ़ा दिए। फिलहाल घरेलू गैस के दाम सीधे 100 रुपये बढ़ा दिए। जो भी सब्सिडी मिलती थी उसे भी खत्म कर दी। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी ।