फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   krashi

कृषि और बागवानी में छात्राओं ने करियर बनाने की ठानी

Wed, 22 Dec 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
krashi
बकेवर। स्नातक स्तर ही नहीं अब माध्यमिक स्तर पर भी छात्राएं खेतीबाड़ी व बागवानी की तकनीक को सीख रही हैं। जनता विद्यालय इंटर कॉलेज के कृषि विभाग में कक्षा 9 से लेकर 12 तक में करीब 100 छात्राएं कृषि से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कर रही हैं। खेतीबाड़ी और बागवानी के प्रति छात्राओं में रुचि बढ़ी है। कृषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। यही कारण है कि बालिकाएं कृषि से जुड़े क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहती हैं।
विज्ञापन

जनता विद्यालय इंटर कॉलेज में साइंस आर्ट कॉमर्स एग्रीकल्चर विषय भी है। कौन सी फसल कब बोई जाती है, किस फसल से क्या लाभ है, किस फसल में कितनी खाद और कितना बीज डाला जाता है आदि बारीकियों को सीख रहीं हैं। खेती के अलावा बागवानी उद्यान से संबंधित फूल, फलों की जानकारी भी एकत्र कर रही हैं। कृषि विभाग के शिक्षक रमेश चंद बताते हैं कि छात्राएं प्रैक्टिकल भी करती हैं।
विज्ञापन

बल्लमपुरा निवासी कक्षा 12 की छात्रा पायल कहतीं हैं कि कृषि में रोजगार की संभावनाएं भी खूब हैं। उनके घर-परिवार में भी कई लोग कृषि कार्यों से जुड़े हुए हैं। आगे चलकर इसमें भविष्य भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर निवासी कक्षा 12 की छात्रा प्रियंका कहती हैं कि उसे कृषि से पढ़ाई अच्छी लगती है। प्रैक्टिकल भी अच्छे से करतीं हैं। आगे इस क्षेत्र में करियर बनाने के विचार है।
बकेवर निवासी छात्रा गार्गी कहती हैं कि कृषि क्षेत्र में जॉब की काफी संभावनाएं हैं। अब वे कृषि से इंटर करके बीएससी करेंगी। कृषि विभाग में किसी अच्छे पद पर नौकरी के लिए प्रयास करेंगी।

बकेवर की शौकिया खान बताती हैं कि वह कृषि विषय से ही पढ़ाई करके अच्छे पद पर जॉब करना चाहती हैं। कृषि विभाग से संबंधित तमाम जॉब निकलती हैं। अन्य विभागों की अपेक्षा कृषि विभाग में ज्यादा संभावनाएं हैं।
वर्ष छात्राओं की संख्या
2019-20 10
2020-21 50
2021-22 80

गाग्री दीक्षति

गाग्री दीक्षति- फोटो : ETAWAH

शौकिया खानम

शौकिया खानम- फोटो : ETAWAH

पायल

पायल- फोटो : ETAWAH

प्रियंका

प्रियंका- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed