{"_id":"6480c8981010b1037c0df313","slug":"knock-of-rain-cleaning-of-drains-could-not-start-etawha-news-c-12-1-274298-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बारिश की दस्तक, नहीं शुरू हो सकी नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बारिश की दस्तक, नहीं शुरू हो सकी नालों की सफाई
Wed, 07 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 04) रामनगर में निकासी न होने पर गली व खाली प्लॉट में भरा पानी। संवाद
(फोटो संख्या 05) गांधी नगर में ओवरफ्लो बहता नाले का पानी। संवाद
(फोटो संख्या 06) घटिया अजमत अली के नाले में भरी गंदगी। संवाद
(फोटो संख्या 07) हर्ष नगर में सफाई न होने पर बहता ओवरफ्लो नाला। संवाद
(फोटो संख्या 08) नौरंगाबाद के एक मकान में बरसात में नाले का पानी घर के अंदर भरने की वजह से लगाई रोक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नगरीय निकाय चुनाव खत्म हुए लगभग पौन महीने का समय बीत चुका है। बावजूद इसके नगर पालिका अब तक नालों की सफाई कार्य शुरू नहीं करा सकी है। जबकि हाल में कई बार हुई झमाझम बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
दूसरी ओर अब बारिश का मौसम भी दस्तक दे चुका है। यदि जल्द नालों की सफाई के लिए अभियान नहीं चलाया गया तो झमाझम बारिश में नालों के किनारे रहने वाले लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ सकती है।
करीब तीन लाख से अधिक की आबादी वाले शहर में छोटे- बड़े 25 नाले हैं। इनमें शिवा कॉलोनी में तीन, श्यामनगर, लक्ष्मण कॉलोनी, पक्का बाग, तुलसीनगर, गांधीनगर, सुंदरपुर, अजीतनगर में जल निकासी न होने की वजह से जल भराव की स्थिति बनती है। इस वजह से इन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने पर नाले उफान पर आकर आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनते आते रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि करमगंज, कटरा शमशेर खां, कटरा फतेह महमूद खां, गाड़ीपुरा, लालपुरा, साबितगंज, पथवरिया, मकसूदपुरा, साबितगंज, कटरा शमशेर खां, करमगंज, मेवाती टोला, कटरा बल सिंह, उर्दू मोहल्ला, पथवरिया अशोक नगर, गांधी नगर, करमगंज, कटरा बल सिंह, मड़ैया शिवनारायन, सुंदरपुर,कटरा शमशेर खां, फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्रों में नालों से जलनिकासी हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
घनी आबादी वाले इलाकों में घरों में घुसता है पानी
कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां मूसलाधार बारिश की वजह से गली मोहल्लों को टापू बनते देर नहीं लगती। बारिश में सबसे बदहाल स्थिति रेलवे लाइन के किनारे रामनगर वार्ड की कई गलियों में जलभराव होने से घरों में पानी भर जाता है। यही स्थिति विजय नगर क्षेत्र की भी बन आती है जब रेलवे लाइन के नीचे से और जिला जेल की ओर जाने वाले नाले के चोक होने की वजह से आसपास जल भराव हो जाता है। जबकि घनी आबादी वाले कई मोहल्लों में भी नालों के उफान पर आने की वजह से घरों में पानी भर जाता है।
(फोटो संख्या 11 ) सत्यपाल तोमर
रामनगर निवासी सत्यपाल तोमर ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से बारिश के दिनों में खाली प्लाटों में पानी भर जाता है। इससे मकानों की नींव कमजोर होने का डर सताता रहता है। रेलवे लाइन के नीचे नाला से पानी निकलने से राहत मिल सकती है।
(फोटो संख्या 10 ) मनोज द्विवेदी
गांधी नगर वार्ड के अड्डा गूलर निवासी मनोज द्विवेदी ने बताया कि बारिश में सबसे बदहाल स्थिति गांधीनगर वार्ड की हो जाती है। नाला की सफाई नहीं होने से मंगलवार को हुई तेज बारिश का पानी ही घरों में भर गया था। ऐसी में बारिश के दिनों में क्या स्थिति बनेगी अंदाजा लगाय जा सकता है।
(फोटो संख्या 12 ) अंकित कुमार
घटिया अजमत अली निवासी अंकित कुमार ने बताया कि अभी तक नाला की सफाई नहीं हुई है। सिल्ट भरी पड़ी है, ऐसी स्थिति में तेज बारिश के दिनों में नाला के उफान पर घरों में पानी भरते देर नहीं लगेगी। अभी समय है नगर पालिका नाला की सफाई करा दे, जिससे लोगों की चिंता दूर हो जाए।
(फोटो संख्या 09 ) पुष्पा देवी
नौरंगाबाद निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि बारिश के चार महीने कैसे कटते हैं यह वही जानती हैं। बारिश में गंदा पानी घर में न भर सके, इसके लिए घर के सामने दीवार बनवा रखी है। जिससे नाला का पानी घर में न घुस सके। कहा यदि तलहटी तक नाले की सफाई हो जाए तो बड़ी राहत मिलेगी।
वर्जन
नालों की सफाई कार्य नगरीय चुनाव के दौरान शुरू करा दिया। नाला सफाई कार्य चलवा रहे हैं। शिकायत मिलने पर सफाई कर्मियों को संबंधित क्षेत्रों में भेजकर सफाई कार्य कराया जाएगा। सफाई के लिए कोई अलग से बजट नहीं होता है, पालिका अपने संसाधनों से सफाई कार्य कराती है।-विनय मणि त्रिपाठी, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।