{"_id":"61900708a640ae79416a95da","slug":"kishoree-kee-gala-ghot-kar-kee-gaee-thee-hatya-etawah-news-knp663811517","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की गला घोट कर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की गला घोट कर की गई थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से बुधवार को लापता हुई किशोरी (16) की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव नाले में फेंका गया था। इसकी पुष्टि शनिवार को पोस्टमार्टम में हुई। उसके शरीर पर कई जगह चोटोें से निशान भी मिले हैं।
दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई गई है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इधर, हत्याकांड का खुलासा करने को एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम को भी लगाया है।
एक अफसर की मानें तो किशोरी के हत्यारों का सुराग लग गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मजदूर की बेटी बुधवार की दोपहर घर से पास स्थित दुकान से गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए निकली थी।
विज्ञापन
इसके बाद से वह लापता थी। शुक्रवार को उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित नाले में पाया गया था। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। इससे उसकी गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी।
परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।