फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kisanoo ne highway kiya jaam

दिल्ली के किसान आंदोलन के समर्थन में एक्सप्रेस वे जाम

Sat, 05 Dec 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
kisanoo ne highway kiya jaam
फोटो संख्या 06 आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे किसान आंदोलन के समर्थन में किसान सभा ने जाम लगाया - फोटो : ETAWHA
ऊसराहार(इटावा)। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की चिंगारी इटावा तक आ पहुुंची। आंदोलन के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चक्का जाम कर दिया। भारी संख्या में मौजूद महिलाएं, किसान एक घंटे तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के दोनों मार्गों पर जाम लगाए रहे। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान किसानों ने मोदी सरकार का एक्सप्रेस-वे पर पुतला फूंकने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। किसानों ने अब आठ दिसंबर को भारत बंद के दौरान फिर से जाम लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे जिला सचिव माकपा नाथूराम यादव सैकड़ों की संख्या में किसानों और महिलाओं के साथ ऊसराहार थाना क्षेत्र में गुजर रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 124 पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों को सूचना मिली तबतक किसानों ने लखनऊ से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग को भी जाम कर दिया। अचानक चक्का जाम हो जाने से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े हो गए। सूचना पाकर ऊसराहार से प्रभारी थानाध्यक्ष आफताब पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भारी भीड़ के सामने असहाय नजर आए। तुरंत ही घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद मौके पर चौबिया, बसरेहर सहित अन्य थानों का फोर्स भी भेजा गया। क्षेत्राधिकारी भरथना चंद्रपाल सिंह ने किसानों को पहले समझाया। चेेतावनी दी कि एक्सप्रेस-वे जाम करने की कोशिश की तो कार्रवाई होगी। इसके बाद दस बजे किसानों ने जाम हटाना खत्म किया। वहीं, किसान नेता नाथूराम ने कहा कि आठ दिसंबर को भारत बंद का ऐलान हुआ है जिसमें किसान भारी संख्या में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

नाथूराम ने कहा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनने के बाद भी खरगुआ ग्राम पंचायत में पानी भरता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। इस दौरान राधेश्याम, रविंद्र, श्याम सिंह, ध्यान सिंह, अमृत सिंह, अशोक, अजब सिंह, राधाकृष्ण, हाकिम सिंह, भूरे, धर्मवीर सहित खरगुआ, मसूद, कौआ, रमपुरा, दीग, भाउपुरा के पांच सौ से अधिक संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री भी आंदोलन में हुए शामिल
ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुजर रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री भी किसानों के समर्थन में कूदे।
जाम में फंसे पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने एक्सप्रेस जाम करने का समर्थन किया। उन्होंने भी एक्सप्रेस-वे पर किसानों से कहा कि वर्तमान सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ रही है। उन्होंने किसान नेता नाथूराम के आंदोलन की सराहना करते हुए उन्हें अपनी ओर से भी समर्थन दिया।

फोटो संख्या 07 जाम में फंसे पूर्व मंत्री सतीश शर्मा भी आंदोलन में हो गए शामिल

फोटो संख्या 07 जाम में फंसे पूर्व मंत्री सतीश शर्मा भी आंदोलन में हो गए शामिल- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed