{"_id":"604f9c288ebc3ec4840c65d0","slug":"kisan-sabha-protest-against-the-policies-of-the-center-etawha-news-knp6178481127","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की नीतियों के विरोध में किसान सभा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की नीतियों के विरोध में किसान सभा ने दिया धरना
विज्ञापन
भरथना में किसानों को संबोधित करते किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह
- फोटो : ETAWHA
भरथना। केंद्र सरकार की नीतियों, सरकारी संपत्तियों को बेचने के प्रस्ताव व निजीकरण किए जाने व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कराए जाने की मांग को लेकर किसान सभा ने सोमवार को भरथना स्टेशन परिसर में धरना दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को संबोधित मांग पत्र स्टेशन मास्टर को सौंपा।
किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि देश की संपत्तियां पूंजीपतियों के हाथों में सौंपी जा रही हैं। बैंक कर्मी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में दो दिन की हड़ताल पर हैं। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि कृषि कानून वापस लिए बिना यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
पूर्व अध्यक्ष नाथूराम यादव ने कहा शताब्दी, राजधानी गाड़ियां तो चल रही हैं, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों को नहीं चलाया जा रहा है। जिला मंत्री संतोष शाक्य ने खेती को कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की नीतियों की निंदा की।
विज्ञापन
सभा को वीरेंद्र सिंह यादव, शिवराम सिंह यादव, दुर्ग विजय सिंह शाक्य, सत्येंद्र सिंह, श्याम सिंह, राम प्रकाश यादव समेत कई कर्मचारियों ने संबोधित किया। सभा का संचालन अनिल दीक्षित और अध्यक्षता रामप्रकाश गुप्ता ने की।