फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kisan Sabha imposed on Shastri Chaurah

किसान सभा ने शास्त्री चौराहा पर लगाया जाम

Tue, 08 Jan 2019 11:27 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Tue, 08 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha imposed on Shastri Chaurah
कलक्ट्रेट में वटवृक्ष के नीचे धरने पर बैठे भारतीय किसान संघ केे पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala
कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ छलावा, आशा, आंगनबाड़ियों व मिड्डे मील रसोइयों को उचित मानदेय न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। प्रांतीय किसान नेता मुकुट सिंह के नेतृत्व में किसान सभा के पदाधिकारियों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा मिड्डे मील रसोईयों ने भागेदारी की। सड़क पर नारेबाजी करते हुए शास्त्री चौराहा पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

प्रांतीय किसान नेता ने मुकुट सिंह ने कहा कि देश में आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। मोदी सरकार के रहते चौतरफा बुरा हाल है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किसान, खेत मजदूर सभी परेशान हैं। 2019 के चुनाव में मोदी को गद्दी छोड़नी पड़ेगी। किसान नेता ने कहा कि नौ जनवरी को ब्लॉक स्तर पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोईयां शामिल रहेंगी। मंगलवार को भारतीय किसान संघ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।  
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष नारायण तिवारी एडवोकेट ने कहा कि किसानों की भलाई के नाम पर प्रदेश में बेवजह हो हल्ला मचाया जा रहा है। कर्ज माफी के नाम पर किसानों को बेइज्जत किया जा रहा है। मांग की कि प्रदेश सरकार एक मुश्त आर्थिक सहायता के नाम पर प्रतिवर्ष किसानों के नाम पर सीधे किसानों के बैंक खातों में धनराशि देने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान जिला प्रभारी डा. सर्वेश सिंह भदौरिया, जिला मंत्री शिव नंदन सिंह और सह जिला प्रभारी सुशीला राजावत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष वंदना अग्निउन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके सीएम को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन देना पड़ा। वंदना अग्निहोत्री ने मानदेय में वृद्घि किए जाने, केंद्र की ओर से घोषित मानदेय वृद्घि का भुगतान तत्काल खातों में करने, खाली पदों पर नई भर्ती किए जाने जैसी कई अन्य मांगें शामिल हैं। इस दौरान अखिलेश कुमारी, रीतू कुमारी, आशा देवी, सरला गौतम आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed