{"_id":"60f85eb78ebc3e79c258252f","slug":"kisaan-etawah-news-knp6416023146","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को गाजीपुर बार्डर पर जाएंगे हजारों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को गाजीपुर बार्डर पर जाएंगे हजारों किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। भारतीय किसान यूनियन कानपुर मंडल प्रभारी ने समीक्षा बैठक कर पदाधिकारियों, किसानों के मुद्दों पर चर्चा की। गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा किसानों से चलने का आह्वान किया गया।
मंडल के प्रभारी करुआ सिंह ने जिला संरक्षक चौधरी सुरेंद्र सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष संजीव किसान व अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कानपुर मंडल प्रभारी करुआ सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण हो सकता है। उन्होंने कहा गाजीपुर बॉर्डर पर चलने के लिए सभी पदाधिकारी तैयार रहें। अति शीघ्र ही हर एक गांव से अधिक से अधिक किसान पहुंच कर सहयोग करें।
जिला अध्यक्ष संजीव किसान ने कहा कि 25 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में इटावा जनपद से किसान गाजीपुर बार्डर पर जाएंगे। यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक काले कानून वापस नहीं किए जाएंगे। समीक्षा बैठक में जिला संरक्षक चौधरी सुरेंद्र सिंह, जनवेद सिंह, अतुल यादव, रामचरन बीरपाल शामिल हुए।