{"_id":"619943215287a449883d54cb","slug":"kisaan-bil-etawah-news-knp6651541148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून वापसी के बाद अब चुप बैठें विपक्षी दल: राम शंकर कठेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून वापसी के बाद अब चुप बैठें विपक्षी दल: राम शंकर कठेरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के सम्मान में कृषि कानून वापस ले लिए हैं। इसे किसी की हार या जीत बताने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। अब विपक्ष को चुप हो जाना चाहिए। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शनिवार को राजकीय इंटर कालेज में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि कृषि कानून बनाते समय भी सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि यह कानून डेढ़ वर्ष तक लागू नहीं होंगे। किसान और देश हित में बनाए गए कानून का जब विरोध हुआ तो किसानों का सम्मान रखते हुए सरकार ने कानून वापस ले लिए। उन्होंने कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष इस मुद्दे पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार किसानों गरीबों के हितों में सबका-साथ, सबका-विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। जिले के विकास से संबंधित कार्यक्रमों के बारे में जनता से सुझाव लेकर उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वार्ता के दौरान विधायक सावित्री कठेरिया,मुकेश यादव, सुबोध तिवारी, सीपू चौधरी, इरशाद अली टिंकू, सोनू मिश्रा बसरेहर मौजूद रहे।