{"_id":"64becfbb8aad9a50af0119b4","slug":"kidnapping-of-teenager-in-place-of-someone-else-etawha-news-c-216-1-etw1001-948-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: किसी और की जगह किशोर का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: किसी और की जगह किशोर का अपहरण
Tue, 25 Jul 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने किशोर को आगे जाकर छोड़ा
पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर गांव बहादुरपुर पड़ाव से एक 11 वर्षीय किशोर का कार सवार तीन लोगों ने रविवार दोपहर लगभग दो बजे अपहरण कर लिया था। करीब तीन घंटे बाद गांव से पांच किलोमीटर दूर भट्टे के पास किशोर पड़ा मिला। किशोर ने बताया कि अपहर्ता किसी और लड़के का अपहरण करने आए थे, लेकिन से उसे उठा लिया।
बहादुरपुर पड़ाव गांव निवासी किशोर की दिव्यांग मां आरती ने बताया कि उसका पति छोटेलाल ट्रक चालक है। उसका पुत्र रितिक रविवार दोपहर में लगभग दो बजे शौच करने के लिए गया था। लेकिन काफी समय बीत जाने पर जब वह वापस नहीं आया तो उसे पड़ोसियों की मदद लेकर खोजने का प्रयास किया, लेकिन आसपास कहीं नहीं मिला।
उसने थाने जाकर पुलिस से मदद मांगी तो थाना पुलिस ने वहां से भगा दिया। लगभग शाम साढ़े पांच बजे उसका पुत्र गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर भट्टे के पास पड़ा मिला। उसके बाद थाना पुलिस उसके घर पर आई और खाना पूर्ति करके चली गई।
विज्ञापन
किशोर रितिक ने बताया कि वह दोपहर में जाफराबाद गांव के लिए जाने वाले मार्ग से लौट रहा था। तभी लाल रंग की कार से उतरे तीन लोगों ने उसे पकड़ कर कार में डाल लिया और मुंह और आंख पर कपड़ा बांधकर ले गए। थोड़ी दूर चलने के बाद उसमें से एक युवक ने उसका फोटो खींचकर किसी अन्य व्यक्ति को भेजा और दोबारा उसके मुंह और आंख में कपड़ा बांध दिया।
थोड़ी देर बाद फोन पर बात करने के बाद वह आपस में बात करने लगे की यह वह किशोर नहीं है जिसे उठाना था वह दूसरा है। उसके बाद कार सवार उसे भट्टे के पास छोड़ कर भाग गए। शाम करीब छह बजे किशोर अपने परिजनों से मिला। सैफई सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी घटना हुई है तो मामले की जांच कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच की जाएगी।