फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Khushi Miss and Kapil become Mr Fresher

खुशी मिस और कपिल मिस्टर फ्रेशर बने

Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Khushi Miss and Kapil become Mr Fresher
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का आडिटोरियम शुक्रवार को फ्रेशर डे ‘आदव्य‘ के रंगों में रंगा रहा। देर शाम तक एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर तालियां बजवाईं।
विज्ञापन

कई प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खुशी कपूर को मिस फ्रेशर तथा कपिल को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत विवि के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक अच्छे चिकित्सक को जीवन पर्यंत सीखना पड़ता है। चिकित्सक में धैर्य व सेवाभाव का गुण होना बेहद जरूरी है। सीनियर छात्र-छात्राओं को जूनियर छात्र-छात्राओं का सही मार्गदर्शन करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि विवि में अनुशासन सबसे ऊपर है। सभी सीनियर व जूनियर छात्र-छात्राएं अनुशासन का पालन करें। इसके बाद एमबीबीएस के सीनियर छात्र-छात्राओं ने 2020 बैच के छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।
उसके बाद 2020 बैच के छात्र-छात्राओं ने कई नाट्य मंचन, गीत व समूह नृत्य प्रस्तुत किया। संकाय अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में एमबीबीएस के साथ कई विषयों में पीजी कोर्स भी शुरू हो गए हैं।

छात्र-छात्राओं को को पढ़ाई के साथ-साथ विवि में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए।
इस मौके पर संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण प्रकोष्ठ डॉ. आलोक दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, संयोजक कोविड एवं नॉन कोविड अस्पताल डॉ. एसपी सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. नरेश पाल सिंह, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी व मेडिकल छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed