फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Khelo India defeated Islamia Inter College 2-0.

Etawah News: खेलो इंडिया ने इस्लामिया इंटर कॉलेज को 2-0 से हराया

Sun, 30 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Khelo India defeated Islamia Inter College 2-0.
फोटो 30::: प्रतियोगिता के बाद एक साथ बैठी विजेता और उपविजेता हॉकी टीम। स्रोत-विभाग
विज्ञापन


खेलो इंडिया ने इस्लामिया इंटर कॉलेज को 2-0 से हराया

क्रासर
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित हुई हॉकी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला स्पोर्टस स्टेडियम के हॉकी खेल मैदान में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही खेलो इंडिया बालक और बैडमिंटन बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव ने किया।

हॉकी प्रतियोगिता का पहला मैच इटावा क्लब और स्टेडियम ए के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम ए ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में एसबीपीएस ए ने बसरेहर को 1-0 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में इस्लामिया इंटर कॉलेज ने स्टेडियम ए को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एसबीपीएस ए और खेलो इंडिया के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें खेलो इंडिया की टीम ने 3-2 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया और इस्लामिया इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खेलो इंडिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस्लामिया इंटर कॉलेज को 2-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका नाजिरा इकबाल, योगेश कश्यप, अंकुर हुसैन, निकेत राजपूत, सुप्रीत बघेल, मो. खुर्शीद तथा इमरान ने निभाई। समापन पर मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed