फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kashmir Files director Vivek Agrihotri's maternal grandmother is in Etawah

इटावा में है कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्रिहोत्री की ननिहाल

Thu, 24 Mar 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kashmir Files director Vivek Agrihotri's maternal grandmother is in Etawah
शादी में शामिल विवेक अग्रिहोत्री अपने माता, पिता, पत्नी के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : ETAWAH
इटावा। पूरे देश में सुर्खियां बटोर रही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का इटावा शहर से गहरा नाता है। लालपुरा मोहल्ले में उनकी ननिहाल है। उनका काफी वक्त यहां बीता है। वे यहां की गलियों में खूब खेले कूदे हैं।
विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दर्शक कितना पसंद कर रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म कमाई के मामले में बॉलीवुड के सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर रही है। 11 मार्च को रिलीज यह फिल्म 23 मार्च तक 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। विवेक के मामा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित श्रीराम द्विवेदी और मामी कांग्रेस महिला संगठन की पूर्व अध्यक्ष सावित्री द्विवेदी का निधन हो चुका है।
विज्ञापन

विवेक के मामा के दो लड़के सुरेश द्विवेदी और राजेश द्विवेदी लालपुरा में रहते हैं। शहर के बजाजा लाइन में भारत भारती भंडार नाम से कपड़े की बड़ी दुकान है। राजेश द्विवेदी के मुताबिक नंदन (विवेक अग्निहोत्री के घर का नाम) अंतिम बार वर्ष 2003 में इटावा शादी समारोह में पत्नी पल्लवी जोशी के साथ आए थे। उसके बाद से नंदन का इटावा आना नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश द्विवेदी ने बताया विवेक की मां का नाम शारदा था, जो उनकी बुआ थीं। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की थीं। उनकी शादी शाहजहांपुर निवासी डॉ. प्रभू दयाल अग्निहोत्री से हुई थी। वे जबलपुर विश्वविद्यालय में उपकुलपति थे और संस्कृत के प्रकांड विद्वान भी थे।

वह राष्ट्रपति के संस्कृत अनुवादक भी रहे। विवेक का जन्म जबलपुर में हुआ था। फुफेरे भाई विवेक की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ अभी तक देखी या नहीं के सवाल पर कहा कि हां देखी है। बताया उनके भाई सुरेश द्विवेदी की बेटी आंचल द्विवेदी भी टीवी धारावाहिकों के अलावा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आंचल बुधवार की सुबह इटावा से मुंबई रवाना हुई हैं। (संवाद)

जानकारी देते राजेश द्विवेदी

जानकारी देते राजेश द्विवेदी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed