फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kanpur division got third place in Kho-Kho competition

Etawah News: खो-खो प्रतियोगिता में कानपुर मंडल को मिला तीसरा स्थान

Wed, 21 Feb 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 21 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kanpur division got third place in Kho-Kho competition
इटावा। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में हुआ। इसमें मंडल स्तर पर जीतीं 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक जसवंतनगर स्थित मीरखपुर पुठिया एवं धरवार के बच्चों ने खो-खो प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में पहला मैच कानपुर मंडल और झांसी के मध्य खेला गया। कानपुर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो मिनट में ही लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज कर ली। अगला मुकाबला बस्ती और कानपुर के मध्य हुआ। इसमें बस्ती ने कानपुर को हराकर फाइनल जीत लिया। जूनियर स्तर के बालक वर्ग में पहला मुकाबला कानपुर व अलीगढ़ मंडल के बीच हुआ। इसे कानपुर मंडल ने 3-0 से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला आजमगढ़ मंडल से हुआ। काटें की टक्कर में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कानपुर मंडल की ओर से मीरखपुर पुठिया के बच्चों ने मुकाबला जीता। विंध्याचल मंडल से कानपुर मंडल ने जीत दर्ज की। जसवंतनगर ब्लाॅक के व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन ने बताया कि बच्चों की टीम ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। बीएसए डाॅ. राजेश कुमार, बीईओ अलकेश कुमार सकलेचा, शोएब आलम, अजयपाल यादव, खेल प्रशिक्षक उमेश चंद्र यादव, अमरपाल सिंह यादव, सत्यनारायण प्रसाद, देवेंद्र कुमार, लालू यादव आदि ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed