फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kampaniyon ke paise hadapane ke virodh mein diya dharana

कंपनियों के पैसे हड़पने के विरोध में दिया धरना

Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
kampaniyon ke paise hadapane ke virodh mein diya dharana
इटावा। निजी क्षेत्र की दो वित्तीय कंपनियों के आम लोगों से पैसे हड़पने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी प्रकाश प्रधान ने कहा कि दोनों कंपनियां लोगों से उनकी बचत को लूटने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इन कंपनियों को सेबी तथा सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में उपभोक्ताओं के जमा पैसे लौटने का आदेश दिया, लेकिन पैसे वापस नहीं कर रही हैं। आरोप लगाया कि पूंजीपतियों की सरकार आम आदमी का पैसा वापस नहीं करवा पा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि लोगों ने अपनी बचत के लिए पैसा इसलिए इन कंपनियों में लगाया था कि अपने बेटे-बेटियों की पढ़ाई और शादी कर कर सकें।
अपना मकान आदि बनवाने का कार्य एवं रोजगार कर सकें। इन कंपनियों ने उनके सपने तोड़ दिए और आज ये लोग इन कंपनियों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं सरकार इन लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि लोगों ने और खासकर महिलाओं ने अपना पेट काटकर छोटी छोटी बचत करने का कार्य किया, पर इन कंपनियों ने लोगों का धन फर्जी तरीके से लूटने का कार्य कर रही हैं।
आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी और पूंजीपतियों का बचाव साफ नजर आ रहा है। धरने के बाद कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राजेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर उदय भान सिंह यादव, प्रेम नारायण दोहरे, कोमल सिंह कुशवाहा, हंसमुखी संखवार, संजय तिवारी, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, निशीथ दीक्षित, आलोक यादव, प्रेम किशोर द्विवेदी, सरवर अली, कुसुमलता उपाध्याय, प्रशांत तिवारी, चंद्रमोहन तिवारी, करण सिंह राजपूत, अरुण यादव, सतीश नागर, यशपाल यादव, राजकुमार परिहार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed