फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kaliwahn flag fell in the temple

कालीवाहन मंदिर में गिरे झंडे

Mon, 18 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 18 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kaliwahn flag fell in the temple
कालीवाहन मंदिर प्रांगण में गिरे झंडे। - फोटो : अमर उजाला
शहर के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित शक्ति पीठ कालीवाहन मंदिर में रविवार की सुबह प्रसाद वितरण  के समय चढ़ाए गए झंडे अचानक भरभरा कर गिर पडे़। झंडे गिरने से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन



मंदिर में नवरात्र के अवसर पर लोगों ने मनौतियां मांगते हुए  सैकड़ों की तादाद में झंडे चढ़ाए थे। शनिवार को माता रानी के श्रृंगार के बाद रविवार की सुबह मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण हो रहा था। तभी दीवार के सहारे चढ़ाए गए झंडे अचानक भरभरा कर गिर गए।
विज्ञापन



इससे वहां अफरातफरी मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि  इससे किसी को चोट नहीं आई। चौकी इंचार्ज माता पाल ने जैसे ही झंडा गिरने की अवाज सुनी उन्होंने पुलिस एवं पीएसी के साथ पहुंचकर श्रद्धालुओं को सावधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा वाकया देखकर श्रद्धालुओं ने देवी मां का आभार प्रकट किया। साथ ही यह भी कहा कि मंदिर कमेटी की तरफ से झंडों को व्यवस्थित करने का कोई काम नहीं किया गया। सारे झंडे एक के ऊपर लगाकर रख दिए गए। श्रद्धालुओं ने मंदिर कमेटी की इस लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed